फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC Points Table: बांग्लादेश से सीरीज जीतने के बाद भारत दूसरे स्थान पर कायम, जानें फाइनल में पहुंचने के समीकरण

Sun, 25 Dec 2022 01:39 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले भारत 55.77 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर था। वहीं, नंबर तीन पर मौजूद दक्षिण अफ्रीका के पास 54.55 प्रतिशत अंक थे। ढाका में अगर टीम इंडिया हार जाती तो दक्षिण अफ्रीका को मदद मिलती।
विज्ञापन
रविचंद्रन अश्विन और श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने बांग्लादेश को दूसरे टेस्ट में तीन विकेट से हराकर दो मैचों की सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में अपनी स्थिति को और ज्यादा मजबूत कर लिया। वह दूसरे स्थान पर कायम है और फाइनल में जगह बनाने के करीब है। ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले स्थान पर काबिज है और उसका फाइनल में पहुंचना तय माना जा रहा है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल अगले साल जून में ओवल में खेला जाएगा।
विज्ञापन


बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले भारत 55.77 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर था। वहीं, नंबर तीन पर मौजूद दक्षिण अफ्रीका के पास 54.55 प्रतिशत अंक थे। ढाका में अगर टीम इंडिया हार जाती तो दक्षिण अफ्रीका को मदद मिलती। जीत से भारत को फायदा हुआ। वह 58.93 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। इसका मतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 26 दिसंबर से शुरू होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले दक्षिण अफ्रीका दबाव में होगा।

शीर्ष पर ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया वर्तमान में अंक तालिका में 76.92 के प्रतिशत अंक के साथ शीर्ष पर है। पैट कमिंस की टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के 13 मैचों में से सिर्फ एक मैच हारी है। भारत के अभी चार टेस्ट बाकी हैं। फरवरी में उसे घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के भी खाते में चार टेस्ट हैं। उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो और वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेलने हैं।

फाइनल में स्थान पाने के लिए भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टक्कर है। दोनों को रेस में बने रहने के लिए अपने शेष मैचों में कम से कम तीन जीतने हैं।

फाइनल में भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें कैसे पहुंचेंगी?
  • अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में टीम इंडिया 4-0 से जीत जाती है तो वह आसानी से पहुंच जाएगी। इस स्थिति में दक्षिण अफ्रीका का बाहर होना तय हो जाएगा। वह अपने बाकी बचे चार मैच जीतकर भी फाइनल में नहीं जा पाएगा।
  • अगर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से हराती है तो राह थोड़ी मुश्किल हो जाएगी। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका की टीम अपने चारों मैचों को जीतकर खिताबी मुकाबले में पहुंच जाएगी।
  • अगर टीम इंडिया चार मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 3-1 से हराती है तो दक्षिण अफ्रीका की उम्मीदें बनी रहेंगी। वह चार मैचों को जीतकर आगे बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका
स्थान टीम अंक प्रतिशत अंक
1 ऑस्ट्रेलिया 76.92 120
2 भारत 58.93 99
3 दक्षिण अफ्रीका 54.55 72
4 श्रीलंका 53.33 64
5 इंग्लैंड 46.97 124
6 वेस्टइंडीज 40.91 54
7 पाकिस्तान 38.89 56
8 न्यूजीलैंड 25.93 28
9 बांग्लादेश 11.11 16
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें