फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL: उप-कप्तानी से पड़ेगा खेल पर असर? मैच से पहले गिल ने दिया चौंकाने वाला बयान, गंभीर पर भी की चर्चा

Thu, 25 Jul 2024 11:54 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दांबुला

सार

श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलती नजर आई थी। शुभमन गिल के नेतृत्व में भारत ने इस सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया था। अब उन्हें श्रीलंका दौरे पर टी20 और वनडे टीम का उप-कप्तान बनाया गया है।
विज्ञापन
शुभमन गिल - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया तैयार है। भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व और गौतम गंभीर के निर्देशन में नेट्स पर जमकर पसीना बहा रही है। इस सीरीज के लिए शुभमन गिल को उप-कप्तान बनाया गया है। वह वनडे सीरीज में भी उप-कप्तानी का जिम्मा संभालते नजर आएंगे।
विज्ञापन

शुभमन गिल - फोटो : BCCI
उप-कप्तानी से प्रभावित होती है बल्लेबाजी?
टी20 सीरीज की शुरुआत से पहले शुभमन गिल ने गुरुवार को अपनी तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि वह आगामी सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस दौरान स्टार बल्लेबाज ने उप-कप्तानी से खेल पर पड़ने वाले दबाव पर भी बात की। उन्होंने कहा, "इससे कुछ फर्क नहीं पड़ता है। बल्लेबाजी के लिये उतरता हूं तो अच्छा प्रदर्शन करके टीम को मैच जिताने का ही लक्ष्य रहता है। फर्क सिर्फ इतना है कि मैदान पर और फैसले लेने होते हैं।"

शुभमन गिल - फोटो : BCCI
गिल के नेतृत्व में भारत ने जीती टी20 सीरीज
श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलती नजर आई थी। शुभमन गिल के नेतृत्व में भारत ने इस सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया था। अब उन्हें श्रीलंका दौरे पर टी20 और वनडे टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। टी20 अंतरराष्ट्रीय में युवा बल्लेबाज ने 19 मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने 139.5 के स्ट्राइक रेट से 505 रन बनाए हैं। गिल के नाम इस प्रारूप में एक शतक और तीन अर्धशतक दर्ज हैं।
विज्ञापन

गंभीर और अगरकर - फोटो : PTI
गिल ने की गंभीर की तारीफ
अपनी तैयारियों के अलावा गिल ने टीम के नए मुख्य कोच गौतम गंभीर को लेकर भी बात की। 24 वर्षीय बल्लेबाज ने दिग्गज की तारीफ करते हुए कहा कि उनके विचारों में स्पष्टता है। गिल ने कहा, "हम विश्व चैम्पियन हैं और उसी अंदाज में प्रदर्शन करेंगे। उम्मीद है कि नए कोचिंग स्टाफ के साथ भी कामयाबी मिलेगी। मैं पहली बार उनके ( गंभीर ) साथ काम कर रहा हूं।"

उन्होंने आगे कहा, "लेकिन दो नेट सत्र में ही पता चल गया कि उनके विचारों में काफी स्पष्टता है। उन्हें पता है कि किस खिलाड़ी के साथ उन्हें कब और किस पहलू पर काम करना है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें