डब्ल्यूटीसी फाइनल की उम्मीद को जिंदा रखना चाहेगा भारत
भारतीय खिलाड़ी आगामी सीरीज में एक मजबूत प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक होंगे ताकि टीम सीरीज में श्रीलंका टीम का सफाया कर सके और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए क्वालिफाई करने की अपनी उम्मीदों को जीवित रख सके।
दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले श्रीलंका में भारत के टेस्ट रिकॉर्ड पर डालते हैं एक नजर...
- भारत ने श्रीलंका के खिलाफ उसकी धरती पर अब तक कुल 24 टेस्ट मैच खेलें हैं।
- भारत को इसमें नौ मैचों में जीत मिली है, जबकि सात में श्रीलंकाई टीम को सफलता मिली है।
- वहीं, दोनों टीमों के बीच आठ टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं।
- भारत ने आखिरी बार जुलाई-अगस्त 2017 में टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा किया था और विराट कोहली के नेतृत्व में 3-0 से जीत हासिल की थी।