फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: महिला के साथ सफर के दौरान हुआ ऐसा कि कांप उठेंगे आप, ड्राइवर मोबाइल पर कर रहा था ये काम

Tue, 04 Aug 2026 11:38 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Video: दिल्ली में रैपिडो ऑटो से सफर कर रही एक महिला ने आरोप लगाया कि चालक गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर आपत्तिजनक वीडियो देख रहा था। ट्रैफिक सिग्नल पर दूसरी युवती के इशारे के बाद महिला को इसकी जानकारी हुई। उ
विज्ञापन
ड्राइवर मोबाइल पर देख रहा था गंदे वीडियोज - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में एक महिला के साथ रात के सफर के दौरान हुई घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि रैपिडो ऑटो से यात्रा कर रही महिला ने रास्ते में अपने ड्राइवर को गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन पर आपत्तिजनक वीडियो देखते हुए पकड़ लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है और कैब-ऑटो एग्रीगेटर कंपनियों के सुरक्षा इंतजामों पर भी बहस तेज हो गई है। तो आइए बताते हैं कि वायरल वीडियो में क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
जानकारी के मुताबिक यह घटना उस समय हुई जब सुकन्या नाम की महिला ने रात में सफदरगंज से मॉडल टाउन जाने के लिए रैपिडो ऑटो बुक किया था। रात करीब 8 बजे शुरू हुआ यह सफर शुरुआत में नॉर्मल था, लेकिन कुछ ही देर बाद स्थिति असहज हो गई। रास्ते में एक ट्रैफिक सिग्नल पर ऑटो रुका तो बगल में खड़ी एक बाइक पर बैठी युवती ने इशारे से महिला यात्री का ध्यान ऑटो चालक की ओर दिलाया।




ड्राइवर मोबाइल पर देख रहा था अश्लील वीडियोज
महिला ने जब आगे देखा तो वह हैरान रह गई। उसके मुताबिक ड्राइवर गाड़ी चलाने के दौरान मोबाइल पर आपत्तिजनक वीडियो देख रहा था। जैसे ही उसे एहसास हुआ कि उसकी हरकत पर नजर पड़ गई है, उसने तुरंत मोबाइल छिपाने की कोशिश की। इस सीन ने महिला को पूरी तरह डरा दिया।
विज्ञापन


ड्राइवर को महिला ने लगाई फटकार
महिला का कहना है कि उस समय उसकी मंजिल अभी करीब आधे घंटे दूर थी। रास्ता भी उसके लिए अनजान था, इसलिए उसने बीच रास्ते में उतरने का जोखिम नहीं उठाया और सुरक्षित अपने घर तक पहुंचने का फैसला किया। मंजिल पर पहुंचने के बाद उसने ड्राइवर से सीधे पूछा कि वह फोन पर क्या देख रहा था। आरोप है कि ड्राइवर ने बिना झिझक जवाब दिया कि वह विदेशी वीडियो देख रहा था। इसके बाद महिला ने उसे कड़ी फटकार लगाई और परिवार के लोगों को बुलाने की बात कही, जिसके बाद चालक शांत हो गया।

लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
महिला का यह भी आरोप है कि पूरी घटना के दौरान उसने रैपिडो की इन-ऐप सेफ्टी टीम से कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसे तत्काल कोई मदद नहीं मिली। बाद में जब घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तब कंपनी की सपोर्ट टीम ने कमेंट सेक्शन के जरिए उससे संपर्क किया। इस पूरे मामले के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था और कंपनी की प्रतिक्रिया पर सवाल उठाए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें