फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jasprit Bumrah Injury: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं बुमराह, फिर उबरी पीठ की चोट

Mon, 09 Jan 2023 08:41 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पीठ की चोट के चलते बुमराह सितंबर 2022 से टीम इंडिया से बाहर थे। वह एशिया कप और टी20 विश्व कप में भी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे। चोट से उबरने के बाद वह लंबे समय से नेशनल क्रिकेट एकेडमी में ट्रेनिंग कर रहे हैं। हाल ही में एनसीए ने बुमराह को पूरी तरह फिट घोषित कर दिया था, लेकिन अब उन्हें फिर फिटनेस की वजह से टीम से बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम में असमंजस की स्थिति बरकरार है। छह दिन पहले श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में 'स्पेशल' एंट्री पाने वाले जसप्रीत बुमराह अब इस सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने बुमराह को इतनी जल्दी एक्शन में वापस नहीं लाने का और फिटनेस के आधार पर उन्हें सीरीज से आराम देने का फैसला लिया है। इसके बाद आशंका जताई जा रही है कि बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं। वहीं, छह दिन पहले यानी तीन जनवरी को बीसीसीआई ने बुमराह को स्क्वॉड में शामिल करने की जानकारी दी थी। बीसीसीआई ने भी इस मामले में आधिकारिक पुष्टि कर दी है। हालांकि, उन्होंने किसी रिप्लेसमेंट का एलान नहीं किया।
विज्ञापन

Trending Videos

जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
पीठ की चोट के चलते बुमराह सितंबर 2022 से टीम इंडिया से बाहर थे। वह एशिया कप और टी20 विश्व कप में भी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे। चोट से उबरने के बाद वह लंबे समय से नेशनल क्रिकेट एकेडमी में ट्रेनिंग कर रहे हैं। हाल ही में एनसीए ने बुमराह को पूरी तरह फिट घोषित कर दिया था।

तीन जनवरी को उन्हें श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहम टेस्ट सीरीज से पहले बुमराह का भारतीय टीम में शामिल होने फैंस काफी खुश थे। हालांकि, अब फिर से फैंस को झटका लगा है। बुमराह गुवाहाटी भी नहीं पहुंचे हैं। गुवाहाटी में ही भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ पहला वनडे मैच खेलेगी।

जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
29 साल के जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए आखिरी मैच 25 सितंबर को खेला था। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा थे। वहीं, अपना आखिरी वनडे मैच उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 14 जुलाई को खेला था। टी20 विश्व कप 2022 के दौरान भारत को बुमराह की कमी खली थी और सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय गेंदबाज कोई विकेट नहीं ले पाए थे।

जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
माना जा रहा है कि टीम मैनेजमेंट ने एनसीए की सलाह पर यह फैसला लिया है। वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहता है। यही कारण है कि ऐन मौके पर जसप्रीत बुमराह को सीरीज से बाहर रखने का फैसला लिया गया, ताकि उन्हें वापसी के लिए पूरा वक्त मिल सके। श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच से पहले रोहित शर्मा ने प्रेस कॉनफ्रेंस में कहा कि नेट्स में गेंदबाजी के दौरान उन्हें पीठ में जकड़न महसूस हुई। फिलहाल टीम मैनेजमेंट उनकी चोट को लेकर बेहद सतर्क है। इसीलिए उन्हें आराम दिया गया है, ताकि वह अपनी चोट से पूरी तरह उबर सकें।  

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बुमराह को इस चोट से उबरने में लगभग एक महीने का समय लगेगा। ऐसे में वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं। अगर वह समय पर मैच खेलने के लिए फिट नहीं होते हैं तो पूरी टेस्ट सीरीज से भी उन्हें बाहर रहना पड़ सकता है।

 बुमराह के अलावा कप्तान रोहित शर्मा, उप-कप्तान केएल राहुल, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर सहित भारतीय टीम के अन्य सदस्य, जो टी20 सीरीज के लिए टीम का हिस्सा नहीं थे, गुवाहाटी में टीम में शामिल हो चुके हैं।

शास्त्री और बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह।
विज्ञापन

राहुल द्रविड़ और जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का शेड्यूल
पहला वनडे, 10 जनवरी, गुवाहाटी
दूसरा वनडे, 12 जनवरी, कोलकाता
तीसरा वनडे, 15 जनवरी, तिरुवनंतपुरम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें