फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL: टीम इंडिया के इस खिलाड़ी के दीवाने हुए जडेजा, बोले- उसे मौका दें, वह 10 में आठ मैच खत्म करके देगा

Mon, 09 Jan 2023 07:51 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में शिवम मावी ने डेब्यू मैच में ही कमाल किया। वहीं, अक्षर पटेल ने अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाया। सूर्यकुमार यादव ने भी शानदार फॉर्म को बरकरार रखा, लेकिन अजय जडे़जा को उमरान मलिक की गेंदबाजी सबसे ज्यादा पसंद आई। 
 
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत ने 2-1 से जीत हासिल की। सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया था और उनकी अगुआई में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। पिछले साल कमाल करने वाले सूर्यकुमार यादव ने इस साल भी अपनी लय बरकरार रखी और अपने टी20 करियर का तीसरा शतक लगाया। वहीं, शिवम मावी ने अपने डेब्यू मैच में ही कमाल किया। इन दोनों के अलावा अक्षर पटेल ने भी अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाया। 
विज्ञापन


युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने भी इस सीरीज में काफी प्रभावित किया। उन्होंने तीन मैच में सात विकेट अपने नाम किए। हालांकि, उनका इकोनॉमी रेट नौ से ज्यादा का रहा, लेकिन अपनी विकेट लेने की क्षमता से उन्होंने अलग छाप छोड़ी। उमरान ने इस सीरीज में सिर्फ 11 मैच में सात विकेट हासिल किए। इस दौरान उन्होंने सेट बल्लेबाजों को भी पवेलियन भेजा। पहले मैच में भारत को जीत दिलाने में उमरान मलिक का भी अहम योगदान था। इसके साथ ही उन्होंने 155 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद की और सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। 

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा भी उमरान मलिक की गेंदबाजी से काफी प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि उमरान को भारतीय टीम में और मौके दिए जाने चाहिए। वह पुछल्ले बल्लेबाजों को सस्ते में समेटने की क्षमता रखते हैं और 10 में से आठ मैच में वह आपके लिए मैच खत्म करके देंगे। 
विज्ञापन


अजय जडेजा ने एक स्पोर्ट्स वेबसाइट से बातचीत में कहा "जिस तरह से वह इस समय गेंदबाजी कर रहा है, भारत में ऐसा कोई गेंदबाज नहीं है। मैंने लंबे समय से किसी को इस तरह गेंदबाजी करते नहीं देखा है। श्रीनाथ आखिरी गेंदबाज थे जो मुझे याद हैं, जिनमें वह बात दिखती थी। इस बंदे में कुछ खास है, इसलिए कोशिश करो और जैसा वह है उसका उपयोग करो। जब पूछल्ले बल्लेबाज आएं तो तुम उमरान मलिक को गेंदबाजी दो। 10 में से आठ बार वहां आपको तीन विकेट दिलाएगा और मैच खत्म करेगा।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें