फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL, 3rd T20 Streaming: क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगा भारत, कब, कहां और कैसे देखें तीसरे टी-20 का लाइव प्रसारण

Sun, 27 Feb 2022 09:13 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला

सार

तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 से बढ़त बनाने के बाद भारतीय टीम श्रीलंका का सूपड़ा साफ करना चाहेगी। इस मैच में कप्तान रोहित आवेश खान और रवि बिश्नोई जैसे खिलाड़ियों को ज्यादा मौके देना चाहेंगे। 
विज्ञापन
टीम इंडिया - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का आखिरी मैच आज धर्मशाला के मैदान में खेला जाएगा। भारत यह सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुका है। अब रोहित की अगुवाई वाली टीम की नजर क्लीन स्वीप पर होगी। इससे पहले भारतीय टीम रोहित की अगुवाई में ही न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज 3-0 के अंतर से जीत चुकी है। इस मैच में कप्तान रोहित युवा खिलाड़ियों को भी मौका देना चाहेंगे। खासकर आवेश खान और रवि बिश्नोई को मौका मिलने की संभावना ज्यादा है। 
विज्ञापन


भारत लगातार 11 टी-20 मैच जीत चुका है और यह मैच भी जीतकर अफगानिस्तान के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करना चाहेगा। टी-20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ हारने के बाद टीम इंडिया कोई मैच नहीं हारी है। आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट की सारी जानकारी...

कब खेला जाएगा भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी-20 मैच? 
भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी-20 मैच 27 फरवरी यानी रविवार को खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी-20 मुकाबला?
भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी-20 मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे खेला जाएगा मैच?
इस मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम साढ़े छह बजे होगा और पहली गेंद सात बजे फेंकी जाएगी।  

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होंगे मुकाबले?
भारत और श्रीलंका सीरीज के प्रसारण अधिकार स्टार नेटवर्क के पास है, इसलिए तीसरे मैच का प्रसारण भी स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर किया जाएगा। आप स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव मैच देख सकते हैं। 
विज्ञापन


कहां देख सकते हैं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत-श्रीलंका के बीच तीसरे टी-20 मुकाबले की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा मैच से जुड़ी खबरें और रिकार्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

फ्री में कैसे देखें मैच
आप डीडी फ्री डिश में डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर इस मैच का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। इसके लिए आपको कोई शुल्क देने की जरूरत नहीं है। 

टीमें इस प्रकार हैं:  

भारत 
रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, वेंकटेश अय्यर, रवींद्र जडेजा, हर्षल पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, दीपक हुड्डा, आवेश खान, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल।

श्रीलंका 
दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, धनुष्का गुणथिलका, कामिल मिशारा (विकेटकीपर), दिनेश चंडीमल, चरित असलंका, चमिका करुणारत्ने, जेफरी वेंडरसे, प्रवीण जयविक्रमा, दुष्मंथा चमीरा, लाहिरु कुमारा, जेनिथ लियानागे, एशियाई डेनियल, शिरान फर्नांडो, बिनुरा फर्नांडो।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें