832 दिनों से कोहली के शतक का इंतजार
कोहली की बात करें तो वे एक बार फिर से शतक नहीं लगा सके। उनके शतक का इंतजार 832 दिनों से हो रहा है। विराट ने 22 नवंबर 2019 को बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता में पिछला शतक लगाया था। तब उन्होंने 136 रनों की पारी खेली थी। उसके बाद से विराट 16 टेस्ट खेल चुके हैं, लेकिन एक बार भी तीन अंकों के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए हैं। वे टी20, वनडे और टेस्ट को मिलाकर लगातार 71 पारी में शतक नहीं लगा पाए हैं।
रोहित पहली बार टेस्ट में कप्तानी कर रहे
इस मैच में रोहित शर्मा पहली बार भारत की टेस्ट टीम के कप्तान के रूप में मैदान में उतरे। वे भारत के 35वें टेस्ट कप्तान बने। टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम की शुरुआत अच्छी रही और मयंक अग्रवाल और रोहित ने पहले विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी निभाई। रोहित के रूप में टीम को पहला झटका लगा। वे 29 रन बना सके।
ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा
- फोटो : बीसीसीआई
पंत और जडेजा के बीच 104 रन की साझेदारी
पंत और जडेजा के बीच छठे विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी की। पंत शतक से चूक गए और पांचवीं बार नर्वस 90 में आउट हुए। उन्हें 96 के निजी स्कोर पर सुरंगा लकमल ने क्लीन बोल्ड किया। अपनी पारी में पंत ने नौ चौके और चार छक्के लगाए। फिलहाल जडेजा और अश्विन मैदान पर हैं। दूसरे दिन टीम इंडिया 450 रन के स्कोर तक पहुंचना चाहेगी। श्रीलंका की ओर से स्पिनर एम्बुलडेनिया ने अब तक सबसे ज्यादा दो विकेट लिए हैं। वहीं, लकमल, विश्वा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा और धनंजय डीसिल्वा को एक-एक विकेट मिला।