फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL: शमी ने दसुन शनाका को किया रन आउट तो रोहित शर्मा ने दिखाई खेल भावना, वापस ली 'मांकडिंग' की अपील

Tue, 10 Jan 2023 10:41 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

गुवाहाटी में भारत-श्रीलंका मैच के दौरान एक रोचक वाकया देखने को मिला, जिस कारण टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की जमकर तारीफ हो रही। लोग उनकी खेल भावना से काफी प्रभावित हैं।
विज्ञापन
शनाका को रनआउट करते शमी और श्रीलंकाई कप्तान से हाथ मिलाते रोहित - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने श्रीलंका को तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में 67 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। मंगलवार (10 जनवरी) को गुवाहाटी में मैच के दौरान एक रोचक वाकया देखने को मिला, जिस कारण टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की जमकर तारीफ हो रही। लोग उनकी खेल भावना से काफी प्रभावित हैं।
विज्ञापन

दरअसल, भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने नॉन-स्ट्राइकर एंड पर श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका को रनआउट कर दिया। रोहित शर्मा ने उन्हें रोकते हुए 'मांकडिंग' की इस अपील को वापस ले लिया। इसके बाद शनाका उनके पास गए और हाथ मिलाया। यह पूरा वाकया मैच के आखिरी ओवर में देखने को मिला। शनाका 98 रन पर नाबाद थे। शमी जब चौथी गेंद करने के लिए आगे बढ़े तो उन्हें शनाका को क्रीज से बाहर देख लिया। इसके बाद उन्होंने गेंद नहीं की और नॉन-स्ट्राइकर एंड पर शनाका को रनआउट कर दिया।

रोहित ने क्या कहा?
मैदानी अंपायर ने तीसरे अंपायर से राय जानने के लिए जैसे ही संपर्क किया, रोहित ने उन्हें रोक दिया। भारतीय कप्तान ने अपील को वापस ले ली। इसके बाद शनाका ने अपना शतक भी पूरा किया। यह उनके वनडे करियर का दूसरा शतक है। मैच के बाद जब रोहित शर्मा से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''मुझे तो इस बात का भी अंदाजा नहीं था कि शमी ने ऐसा किया है। शनाका 98 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। हम उन्हें इस तरह आउट नहीं करना चाहते। उन्होंने शानदार पारी खेली।''

विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे भारत ने शानदार शुरुआत की। रोहित शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने शतकीय साझेदारी की। गिल 70 और रोहित 83 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद विराट कोहली ने 113 रन बनाए। इन तीनों बल्लेबाजों के शानदार योगदान के चलते भारत ने 373 रन का बड़ा स्कोर बनाया। 

इसके जवाब में श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही। पावरप्ले में दो विकेट गंवाने के बाद श्रीलंका के लिए वापसी मुश्किल थी। निशांका एक छोर पर खड़े थे, लेकिन दूसरे छोर पर उन्हें किसी का साथ नहीं मिला। निशांका 72 रन बनाकर आउट हुए। इस बीच धनंजय डीसिल्वा ने 47 रन बनाए, लेकिन यह काफी नहीं थे। अंत में दसुन शनाका ने 108 रन की पारी खेली, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। शनाका एक छोर पर 108 रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन श्रीलंकाई टीम 67 रन से मैच हार गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें