फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की टीम में चोटिल विकेटकीपर की जगह लेंगे क्लासन

Sun, 18 Aug 2019 01:54 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Heinrich Klaasen - फोटो : social Media
विज्ञापन

चोट के कारण विकेटकीपर रूडी सेकेंड दो अक्टूबर में दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट टीम के साथ भारत दौरे पर नहीं जा आ सकेंगे, इसलिए उनकी जगह टीम में हेनरिक क्लासन को शामिल किया गया। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन


सीएसए ने कहा कि 13 अगस्त को घोषित की गई टीम में शामिल किए गए रूडी को दक्षिण अफ्रीका ए टीम के साथ अभ्यास के दौरान चोट लग गई। उन्हें तुरंत ही सर्जरी करानी पड़ेगी इसलिए उन्हें भारत दौरे की टीम से बाहर कर दिया गया है। सेकेंड की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासन को शामिल किया गया। 

सीएसए के कार्यकारी क्रिकेट निदेशक कोरी वान जिल ने कहा कि, क्लासन दक्षिण अफ्रीका ए दौरे के लिए वन-डे टीम का हिस्सा हैं और अब उन्हें चार दिवसीय श्रृंखला के लिए सेकेंड की जगह टीम में शामिल किया जाएगा। टेस्ट श्रृंखला दो अक्टूबर से विशाखापत्तनम में शुरू होगी। 
विज्ञापन


सीएसए ने भी पुष्टि की कि दूसरा टेस्ट अब पुणे (10 से 14 अक्टूबर) और अंतिम टेस्ट रांची (19 से 23 अक्टूबर) में खेला जाएगा। सीएसए ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि, ‘भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने भी दौरे के टेस्ट मैचों के स्थल में बदलाव की घोषणा की है।

दूसरा टेस्ट मैच पुणे में और अंतिम मैच रांची में खेला जाएगा।’ टेस्ट दौरे से पहले दक्षिण अफ्रीका 15 से 22 सितंबर तक तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगा। जबकि दक्षिण अफ्रीका ए टीम 29 अगस्त से छह सितंबर तक भारत ए के खिलाफ पांच वनडे खेलेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें