विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टेस्ट टीम दक्षिण अफ्रीका पहुंच चुकी है। तमाम अटकलों और विवादों के बीच टीम इंडिया ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए गुरुवार को मुंबई से जोहान्सबर्ग उड़ान भरी और तय समय से वहां पहुंच गई।
विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टेस्ट टीम दक्षिण अफ्रीका पहुंच चुकी है। तमाम अटकलों और विवादों के बीच टीम इंडिया ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए गुरुवार को मुंबई से जोहान्सबर्ग उड़ान भरी और तय समय से वहां पहुंच गई। फ्लाइट में विराट मजाकिया अंदाज में दिखे और खिलाड़ी आपस में एक-दूसरे से मस्ती करते नजर आए।
विज्ञापन
बीसीसीआई के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से टीम की फ्लाइट और जोहान्सबर्ग पहुंचने की वीडियो साझा की गई। इसमें विराट कोहली और इशांत शर्मा के बीच हंसी-मजाक दिखी तो वहीं कोच राहुल द्रविड़ और रहाणे-पुजारा भी काफी खुश दिखे।
दक्षिण अफ्रीका पहुंचने पर भारतीय खिलाड़ियों का वहां की सांस्कृतिक परंपरा और नृत्य के साथ स्वागत किया गया। बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। इसे दो घंटे से भी कम समय में 60 हजार से अधिक लोगों ने देखा और 7000 से अधिक लोगों ने पसंद किया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 26 दिसंबर से सेंचूरियन में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। इसके बाद 3-7 जनवरी को दूसरा टेस्ट और 11-15 जनवरी तक तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच खेला जाएगा।