फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: केप टाउन में खत्म होगा कोहली के 'विराट' शतक का इंतजार! नेट्स में पुराने अंदाज में दिखे भारतीय कप्तान

Mon, 10 Jan 2022 08:40 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीसीसीआई के ट्विटर हैंडल से कप्तान विराट कोहली के अभ्यास की वीडियो शेयर की गई। इसमें कोहली नेट्स में अपने पुराने अंदाज में बल्लेबाजी करते दिखे। बीसीसीआई के वीडियो में विराट चारों तरफ शॉट्स खेलते और गेंदों को छोड़ते नजर आए। उन्होंने पुल शॉट्स के अलावा अपना पसंदीदा कवर ड्राइव भी लगाया और शानदार लय में दिखे।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : screengrab from twitter@BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मंगलवार से शुरू होने वाले तीसरे और निर्णायक मुकाबले में अपनी वापसी की पुष्टि कर दी है। कोहली ने मैच की पूर्व संध्या पर प्रेसवार्ता की और खुद को फिट बताते हुए टीम का नेतृत्व करने की जानकारी दी। विराट की प्रेस कांफ्रेंस के बाद बीसीसीआई के ट्विटर हैंडल से कप्तान के अभ्यास की वीडियो शेयर की गई। इसमें विराट कोहली नेट्स में अपने पुराने अंदाज में बल्लेबाजी करते दिखे। 

विज्ञापन


बीसीसीआई के वीडियो में विराट चारों तरफ शॉट्स खेलते और गेंदों को छोड़ते नजर आए। उन्होंने पुल शॉट्स के अलावा अपना पसंदीदा कवर ड्राइव भी लगाया और शानदार लय में दिखे।
 

भारत और दक्षिण अफ्रीकी आखिरी टेस्ट मैच के लिए मंगलवार से केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान में फिर से आमने-सामने होंगे। दोनों ही टीमें एक-एक मुकाबले जीतकर सीरीज में बराबरी पर हैं और अब ट्रॉफी कब्जा करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। भारत के पास न्यूलैंड्स में पहला टेस्ट जीतने के साथ ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली टेस्ट सीरीज जीतने का भी मौका है। 
विज्ञापन


टीम इंडिया की जीत के लिए विराट कोहली का प्रदर्शन बेहद मायने रखेगा। उन्होंने दो साल से अधिक समय से कोई अंतरराष्ट्रीय शतक नहीं लगाया है और मौजूदा सीरीज के पहले मैच में भी वह कुछ खास नहीं कर पाए थे। सेंचुरियन में उन्होंने पहली पारी में 35 तो दूसरी में 18 रन बनाए थे। लेकिन उन्होंने अपनी फॉर्म को लेकर सीधे शब्दों में कहा कि वह बाहरी आवाजों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उसकी उन्हें चिंता नहीं है। कोहली ने कहा कि वह सही तरीके से तैयारी और अपने बेसिक्स पर ध्यान दे रहे हैं।

विराट ने अपने आलोचकों को जवाब देते हुए कहा, 'यह पहली बार नहीं है जब लोग मेरी फॉर्म के बारे में बोल रहे हैं। मेरे करियर में यह कई बार हो चुका है। जब मैं 2014 में इंग्लैंड दौरे पर गया था, तब भी ऐसा हुआ था। मैं खुद को कभी उस नजरिए से नहीं देखता, जिस नजरिए से दुनिया मुझे देखती है। मैं बस टीम के लिए बेस्ट करने पर ध्यान दे रहा हूं और टीम के लिए जो हो सकेगा करूंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें