फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: एयरपोर्ट पर बीसीसीआई चयनकर्ता प्रज्ञान ओझा से चर्चा करते दिखे कोहली, गंभीर से विवाद की अटकलें तेज

Tue, 02 Dec 2025 03:28 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

सोशल मीडिया पर भारतीय टीम का एयपोर्ट से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विराट कोहली को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति के सदस्य प्रज्ञान ओझा से चर्चा करते देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विराट-गंभीर-ओझा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज जारी है। पहला मुकाबला रांची में खेला गया, अब दूसरे मैच में दोनों टीमें रायपुर में आमने-सामने होंगी। सोशल मीडिया पर भारतीय टीम का एयपोर्ट से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विराट कोहली को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति के सदस्य प्रज्ञान ओझा से चर्चा करते देखा जा रहा है। इससे पहले सोशल मीडिया पर रांची वनडे से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसको साझा करते हुए यूजर्स ने दावा किया था कि कोहली ने मुख्य कोच गौतम गंभीर को अनदेखा कर दिया। दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।
विज्ञापन


प्रज्ञान ओझा और कोहली के बीच हुई गंभीर चर्चा
रायपुर वनडे से पहले विराट कोहली को एयरपोर्ट पर चयन समिति के सदस्य प्रज्ञान ओझा से किसी गंभीर मुद्दे पर बातचीत करते देखा गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं, एक और वीडियो सामने आया है जिसमें रोहित शर्मा को प्रज्ञान ओझा के साथ हंसी-मजाक करते देखा जा रहा है। इस दौरान मुख्य कोच गौतम गंभीर भी वहीं मौजूद थे।

कोहली ने किया गंभीर को अनदेखा?
इससे पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसको लेकर दावा किया जा रहा था कि गंभीर और कोहली के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को साझा करते हुए यूजर्स दावा कर रहे हैं कि विराट कोहली ने मुकाबला जीतने के बाद गौतम गंभीर को अनदेखा कर दिया। वीडियो में देख सकते हैं, कोहली ड्रेसिंग रूम की सीढ़ियों पर चढ़ते हैं तभी गंभीर को देखकर वह फोन निकालकर चलाने लगे और उन्हें अनदेखा कर आगे निकल गए।  

विज्ञापन

गंभीर, कोहली और रोहित के बीच सबकुछ ठीक नहीं?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्य कोच गौतम गंभीर और विराट कोहली तथा रोहित शर्मा के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। जिस तरह से तीनों एयरपोर्ट पर अलग-अलग बैठे नजर आए, उसने अफवाहों को और हवा दे दी है। रोहित और विराट के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हैं। प्रशंसकों को उम्मीद है कि दोनों वनडे विश्व कप 2027 में खेलते नजर आएंगे। फिलहाल रोहित और विराट सिर्फ वनडे प्रारूप में खेल रहे हैं और टेस्ट व टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें