भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट में कप्तान विराट कोहली 35 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें लुंगी एनगिडी ने आउट किया। इस तरह कोहली एक बार फिर शतक लगाने से चूक गए। भारतीय कप्तान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पिछली बार नवंबर 2019 में शतक लगाया था। इसके बाद से टेस्ट हो या वनडे हो या टी-20 कोहली किसी में शतक नहीं लगा पाए हैं।
इस बीच विराट कोहली ने कुल 64 मैचों में 59 पारियां खेली हैं। यह एक बल्लेबाज द्वारा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बिना शतक के सबसे ज्यादा पारियां हैं। कोहली ने पिछला शतक नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था। तब उन्होंने 136 रन की पारी खेली थी। 59 पारियों में कोहली ने 2060 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 39.61 का रहा है। कोहली के नाम 20 अर्धशतक तो हैं, लेकिन एक भी शतक नहीं है।
नवंबर 2019 के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट
- 52 मैच
- 59 पारी
- 2060 रन
- औसत: 39.61
- 20 फिफ्टी
- स्ट्राइक रेट: 76.35
कोहली ने की स्मिथ के रिकॉर्ड की बराबरी
इस मामले में कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ की बराबरी की। स्मिथ के लिए बुरा दौर 2010 से 2013 के बीच आया था। तब वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 64 मैच की कुल 59 पारियों में शतक नहीं लगा पाए थे। इस दौरान स्मिथ ने 23.30 की औसत से 1165 रन बनाए। इसमें पांच अर्धशतक शामिल हैं। स्मिथ ने हालांकि, इसके बाद जब वापसी की तो जानदार वापसी की। स्मिथ फिलहाल 80 टेस्ट में 60.85 की औसत से 7667 रन बना चुके हैं। उनके नाम 27 शतक हैं।
स्टीव स्मिथ का 5 फरवरी 2010 से 9 अगस्त 2013 तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक भी शतक नहीं। इस दौरान-
- मैच खेले: 64
- कुल पारी: 59
- रन बनाए: 1165
- औसत: 23.30
- 5 फिफ्टी
- स्ट्राइक रेट: 62.26
डेविड वार्नर का 11 जनवरी 2009 से 11 दिसंबर 2011 तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक भी शतक नहीं। इस दौरान-
- मैच खेले: 41
- कुल पारी: 42
- रन बनाए: 1015
- औसत: 24.75
- 7 फिफ्टी
- स्ट्राइक रेट: 118.99
वार्नर भी बुरे दौर से गुजर चुके
इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के ही डेविड वार्नर तीसरे नंबर पर हैं। वार्नर 11 जनवरी 2009 से लेकर 11 दिसंबर 2011 तक 41 मैच की 42 पारियों से कोई शतक नहीं लगा पाए थे। वहीं, न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन के करियर में दो बार ऐसा मौका आया जब वह शतक नहीं लगा पाए। 30 जून 2012 से लेकर 19 नवंबर 2012 तक विलियम्सन 21 मैच की 23 पारियों में कोई शतक नहीं लगा पाए थे।
विलियम्सन के साथ जुड़ा अजब संयोग
इसके बाद 2015 में भी कीवी कप्तान के साथ ऐसा ही दौर आया। 31 दिसंबर 2015 से लेकर तीन अगस्त 2016 तक विलियम्सन 21 मैच की 23 पारियों में कोई शतक नहीं लगा पाए थे। यानी दो बार वह 23-23 पारियों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोई शतक नहीं लगा पाए थे। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट एक अगस्त 2013 से दो मार्च 2014 तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 21 मैचों क 28 पारियों में कोई शतक नहीं लगा पाए थे।
केन विलियम्सन दो बार बिना शतक 23-23 पारियां खेल चुके। 30 जून 2012 से 19 नवंबर 2012 तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक भी शतक नहीं। इस दौरान-
- मैच खेले: 21
- रन बनाए: 442
- औसत: 19.21
- 3 फिफ्टी
- स्ट्राइक रेट: 49.16
विलियम्सन का 31 दिसंबर 2015 से 3 अगस्त 2016 तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक भी शतक नहीं। इस दौरान-
- मैच खेले: 21
- रन बनाए: 920
- औसत: 43.80
- 9 फिफ्टी
- स्ट्राइक रेट: 75.90
जो रूट का 1 अगस्त 2013 से 2 मार्च 2014 तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक भी शतक नहीं। इस दौरान-
- मैच खेले: 21
- कुल पारी: 28
- रन बनाए: 618
- औसत: 25.75
- 4 फिफ्टी
- स्ट्राइक रेट: 45.57
रूट ने 2013-14 में कोई शतक नहीं लगाया
सिर्फ टेस्ट फॉर्मेट की बात करें तो जो रूट के नाम सबसे ज्यादा पारियों तक शतक नहीं लगाने का रिकॉर्ड है। वह 25 अगस्त 2017 से सात सितंबर 2018 तक 27 पारियों में कोई शतक नहीं लगा पाए थे। इसके बाद दूसरे नंबर विराट कोहली का है। वह 21 फरवरी 2010 से 26 दिसंबर 2021 तक यानी अब तक टेस्ट में 24 पारियों में एक भी सेंचुरी नहीं लगा पाए हैं। वार्नर 23 पारियों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
टेस्ट में सबसे ज्यादा पारियों में शतक नही लगाने वाले बल्लेबाज
| बल्लेबाज |
टेस्ट की कितनी पारियों में शतक नहीं |
कब से कब तक |
| जो रूट |
27 |
25 अगस्त 2017 से 7 सितंबर 2018 |
| विराट कोहली |
24 |
21 फरवरी 2020 से 26 दिसंबर 2021 |
| डेविड वार्नर |
23 |
22 नवंबर 2012 से 22 नवंबर 2013 |
| स्टीव स्मिथ |
22 |
13 जुलाई 2010 से 12 अगस्त 2013 |
| केन विलियम्सन |
19 |
12 नवंबर 2010 से 25 मार्च 2012 |