फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat's Daughter Vamika 1st Look: सामने आई विराट-अनुष्का की बेटी 'वामिका' की पहली झलक, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Sun, 23 Jan 2022 06:04 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के पूर्व कप्तान और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका की पहली झलक दुनिया के सामने आ गई है। रविवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन में खेले जा रहे आखिरी वनडे मैच के दौरान अनुष्का स्टेडियम पहुंचीं। यहां वह अपनी बेटी को गोद में लिए हुए दिखाई दीं।  
विज्ञापन
विराट-अनुष्का की बेटी वामिका की पहली झलक - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के पूर्व कप्तान और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका की पहली झलक दुनिया के सामने आ गई है। रविवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन में खेले जा रहे आखिरी वनडे मैच के दौरान अनुष्का स्टेडियम पहुंचीं। यहां वह अपनी बेटी को गोद में लिए हुए दिखाई दीं।  

विज्ञापन


मैच के दौरान वामिका की तस्वीर प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स के कैमरे में कैद हो गई। देखते-देखते वामिका की झलक वाली बेहद प्यारी तस्वीर और पूरे पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो में वामिका अपनी मां अनुष्का शर्मा की गोद में नजर आ रही हैं।
 

वामिका के जन्म के बाद यह पहला मौका है जब उनकी झलक दुनिया के सामने आई है। एक साल तक विराट और उनकी पत्नी अनुष्का बेटी की तस्वीर को मीडिया के कैमरे से बचा पाने में सफल रहे थे लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पाया। 
विज्ञापन


विराट कोहली की बेटी वामिका हाल ही में एक साल की हुई है। दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान 11 जनवरी को विराट और अनुष्का ने बेटी का पहला जन्मदिन मनाया था। दक्षिण अफ्रीका में ही एक बार ऐसा भी मौका आया था जब मीडियाकर्मी वामिका की तस्वीर आसानी से कैमरे में उतार सकते थे लेकिन अनुष्का शर्मा द्वारा दरख्वास्त किए जाने पर पत्रकारों ने ऐसा नहीं किया। इस बात को लेकर अनुष्का ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकारों की तारीफ भी की थी। 

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रिया


 
 
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें