फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohit Sharma: 'समय आने पर उसका भी जवाब दूंगा', टी20 विश्व कप को लेकर पत्रकार ने पूछा सवाल तो चिढ़ गए रोहित

Mon, 25 Dec 2023 05:03 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

2023 में रोहित शर्मा की कप्तानी में दो फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप और विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार मिली।
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के कप्तान रोहित शर्मा विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के बाद वापसी के लिए तैयार हैं। वह मंगलवार (26 दिसंबर) से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम की कमान संभालेंगे। हिटमैन ने सीरीज शुरू होने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने इस दौरान अगले साल टी20 विश्व कप में खेलने को लेकर संकेत भी दिए।
विज्ञापन


रोहित से पत्रकार लगातार भविष्य की योजना के बारे में पूछ रहे थे। उनसे यह जानना चाह रहे थे कि वह टी20 विश्व कप में खेलेंगे या नहीं। रोहित से एक पत्रकार ने पूछा, ''अगला वनडे विश्व कप चार बाद है। अगले छह महीने में दक्षिण अफ्रीका से टेस्ट सीरीज और टी20 विश्व कप है। सीनियर खिलाड़ी अगर यह जीतते हैं तो कुछ हद तक मरहम काम करेगी क्या? इस बारे में आप या विराट कोहली सोच रहे हैं क्या?" 

'यहां जीतते हैं तो अच्छा लगेगा'
इस पर रोहित ने कहा, ''हम कई सालों से दक्षिण अफ्रीका आ रहे हैं। यहां अब तक जीते नहीं हैं। अगर हम यहां जीतते हैं तो यह बड़ी बात होगी। मुझे नहीं पता कि यह विश्व कप की हार के दर्द को दूर कर पाएगा या नहीं, क्योंकि विश्व कप तो विश्व कप है। इस सीरीज की तुलना उससे करना मुश्किल है। हम अगर यहां जीतते हैं तो अच्छा लगेगा। इतना मेहनत कर रहे हैं तो कुछ बड़ा चाहिए। सिर्फ सीनियर ही नहीं, बल्कि सभी खिलाड़ी लगे हैं।''
विज्ञापन


सवाल पर चिढ़ गए रोहित शर्मा
इसके बाद पत्रकार ने आगे पूछा, ''टी20 विश्व कप जीतने को लेकर भी उत्सुक हैं?" इस पर हिटमैन चिढ़ गए। उन्होंने कहा, ''क्रिकेट खेलने को लेकर उत्सुकता सबके अंदर है। सबको अच्छा करना है। जहां-जहां मौका मिलेगा, अच्छा करना है। मुझे पता है कि आप क्या बोलने की कोशिश कर रहे हो, लेकिन...। मिलेगा आपको, जवाब मिलेगा आपको उसका।''



रोहित की कप्तानी में दो फाइनल हारे
रोहित शर्मा 2007 में टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम के सदस्य थे। 2011 वनडे विश्व कप में उन्हें मौका नहीं मिला था। उसके बाद 2013 में जब टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी तब वह ओपनर बल्लेबाज थे। उसके बाद भारत ने अब तक एक भी आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीता है। 2023 में रोहित शर्मा की कप्तानी में दो फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप और विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार मिली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें