भारतीय क्रिकेट टीम के सीनियर बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा अपनी फॉर्म में वापस आने के लिए जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं। उनका इरादा दक्षिण अफ्रीका में शानदार प्रदर्शन करना है। भारत औऱ दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 26 दिसंबर से सेंचुरियन में खेला जाएगा। जहां तक पुजारा की बात है तो वह काफी समय से टेस्ट क्रिेकेट में संघर्ष कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 17 टेस्ट मैचों में 27.39 औसत से महज 849 रन बना पाए।
पुजारा का रोल अहम
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली तीन टेस्ट मैचों में पुजारा की भूमिका अहम होगी। अगर पुजारा क्रीज पर टिक गए तो फिर भारत के सीरीज जीतने के चांस बन सकते हैं। विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया पहली बार दक्षिण अफ्रीका की धरती पर टेस्ट सीरीज जीतना चाहेगी। इस महत्वपूर्ण सीरीज को देखते हुए पुजारा इन दिनों खूब अभ्यास कर रहे हैं। इस 33 वर्षीय बल्लेबाज ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वह अभ्यास करते नजर आ रहे हैं।
26 दिसंबर से खेली जाएगी टेस्ट सीरीज
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज का आगाज 26 दिसंबर से रहा है। इस श्रृंखला का पहला मुकाबला सुपर स्पोर्ट्स पार्क सेंचुरियन में खेला जाएगा। जबकि दूसरा मुकाबला 3 जनवरी से जोहांसबर्ग में वही, तीसरा और अंतिम मैच 11 जनवरी से केपटाउन के न्यूलैंड्स पर खेला जाएगा। इस टेस्ट सीरीज के बाद दोनों देशों के बीच तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी।
भारतीय टीम ने किया अभ्यास
भारतीय टीम इन दिनों हेड कोच राहुल द्रविड़ के मार्ग दर्शन में जमकर अभ्यास कर रही। टीम इंडिया सेंचुरियन पहुंच चुकी है और उसने यहां भी अभ्यास का सिलसिला जारी रखा। वहीं, टीम के सीनियर बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने तेज गेंदबाजों का समर्थन करते हुए कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फास्ट बॉलर हर मैच में हमें 20 विकेट दिलाएंगे।