फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: केएल राहुल ने पहले टेस्ट के पहले दिन जड़ा शतक, कैफ समेत कई पूर्व क्रिकेटरों ने तारीफ में पढ़े कसीदे

Sun, 26 Dec 2021 08:40 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान केएल राहुल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में अपना शतक पूरा कर लिया है। सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में पारी की शुरुआत करने उतरे राहुल ने 218 गेंदों में अपना सातवां शतक जड़ा
विज्ञापन
केएल राहुल - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान केएल राहुल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में अपना शतक पूरा कर लिया है। सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में पारी की शुरुआत करने उतरे राहुल ने 218 गेंदों में अपना सातवां शतक जड़ा। यह उनका टेस्ट क्रिकेट में सातवां जबकि विदेशी जमीन पर छठा शतक है। 

विज्ञापन


राहुल ने इससे पहले मयंक अग्रवाल के साथ मिलकर टीम को एक मजबूत शुरुआत दिलाई। उन्होंने पहले विकेट के लिए 117 रन जोड़े। वह दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय ओपनर हैं। उनसे पहले 2007 में सिर्फ वसीम जाफर ने ही यह कमाल किया था। राहुल के शानदार फॉर्म और पारी को देखकर सभी उनके कायल हो गए। पूर्व क्रिकेटरों ने राहुल की इस अहम पारी की जमकर तारीफ की है।  

विज्ञापन

राहुल के तकनीक और क्लास के कायल हुए पूर्व क्रिकेटर्स

 
 
 
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें