फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: पहले वनडे में हार के बाद स्विमिंग का लुत्फ उठाते दिखे धवन, शुभमन-ईशान, गिल ने दिखाए सिक्स पैक एब्स

Fri, 07 Oct 2022 06:31 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

दूसरे वनडे के लिए भारतीय टीम रांची पहुंच चुकी है। शिखर धवन के नेतृत्व में टीम इंडिया बाउंस बैक करना चाहेगी। इससे पहले शुक्रवार को शुभमन गिल ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं।
विज्ञापन
शुभमन गिल, शिखर धवन और ईशान किशन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम को गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के हाथों पहले वनडे में नौ रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया 0-1 से पिछड़ गई है। भारतीय टीम अब सीरीज का दूसरा वनडे नौ अक्तूबर को रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेलेगी। वहीं, तीसरा वनडे 11 अक्तूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। 
विज्ञापन


दूसरे वनडे के लिए भारतीय टीम रांची पहुंच चुकी है। शिखर धवन के नेतृत्व में टीम इंडिया बाउंस बैक करना चाहेगी। इससे पहले शुक्रवार को शुभमन गिल ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में वह, ईशान किशन और कप्तान धवन के साथ स्विमिंग का लुत्फ उठाते दिख रहे हैं। ईशान ने स्विमिंग पूल में सेल्फी ली, जिसमें तीनों नजर आए। 


यह लखनऊ से रांची तक यात्रा के दौरान की तस्वीर है

इसके अलावा शुभमन ने दो और फोटोज पोस्ट किए, जिसमें वह अपनी फिटनेस की झलक दिखा रहे हैं। तस्वीरों में शुभमन ने सिक्स पैक एब्स दिखाए हैं। शुभमन को आने वाले समय का स्टार प्लेयर माना जा रहा है। इतनी कम उम्र में उनके क्लासिक शॉट्स को देखकर बड़े से बड़े दिग्गज हैरान रह गए हैं। शुभमन की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत ही टीम इंडिया ने 2018 में अंडर-19 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। वह उस टीम के उपकप्तान भी थे।

शुभमन के इस पोस्ट पर एक्टर और सिंगर एमी विर्क ने रिएक्ट भी किया है। उन्होंने पंजाबी में कमेंट भी किया है। इससे पहले गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे में भारत को नौ रन से हरा दिया है। बारिश की वजह से देरी से शुरू हुए मैच को 40-40 ओवर का कर दिया गया था। टॉस जीतकर भारतीय कप्तान शिखर धवन ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। अफ्रीकी टीम को शुरुआती झटके देने के बावजूद टीम इंडिया उन्हें कम स्कोर पर नहीं रोक पाई।

शुभमन गिल और शिखर धवन - फोटो : सोशल मीडिया
सैमसन की पारी हुई बेकार
दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में चार विकेट गंवाकर 249 रन बनाए। डेविड मिलर 63 गेंदों में 75 रन और हेनरिक क्लासेन 65 गेंदों में 74 रन बनाकर नाबाद रहे। जवाब में टीम इंडिया 40 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 240 रन ही बना सकी। संजू सैमसन ने 63 गेंदों में सबसे ज्यादा 86* रन बनाए। वहीं, उपकप्तान श्रेयस अय्यर ने 50 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन को उनकी बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

संजू सैमसन - फोटो : सोशल मीडिया
सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई
इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीकी टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अगला वनडे नौ अक्तूबर को रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम इस सीरीज में नियमित कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव जैसे सीनियर खिलाड़ियों के बिना उतरी है। यह सभी टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया जा चुके हैं। टीम की कमान शिखर धवन के हाथों में है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम अपने फुल स्ट्रेंथ के साथ यह सीरीज खेल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें