फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: अफ्रीका दौरे में दो नए चेहरों को मिल सकता है मौका, वनडे टीम में लौट सकते हैं अश्विन

Mon, 13 Dec 2021 06:47 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में ऋतुराज गायकवाड़, वेंकटेश अय्यर और रविचंद्रन अश्विन को मौका दिया जा सकता है। ऐसा होने पर अश्विन 2017 के बाद पहली बार वनडे खेलेंगे। वहीं वेंकटेश अपना पहले वनडे खेल सकते हैं। 
विज्ञापन
रवि अश्विन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफ्रीका दौरे के लिए बीसीसीआई जल्द ही वनडे टीम का एलान करने वाली है। वनडे में विराट की जगह रोहित को कप्तानी देने के बाद भारत के चयनकर्ताओं को टीम का चयन करना है। ऋतुराज गायकवाड़ से लेकर वेंकटेश अय्यर और श्रीकर भरत जैसे कई खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में इन खिलाड़ियों को वनडे टीम में जगह मिल सकती है। वहीं दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी भारत की वनडे टीम में वापसी कर सकते हैं। 
विज्ञापन


अफ्रीका दौरे में भारत की टेस्ट टीम में अश्विन और जयंत यादव ही दो स्पिन गेंदबाज हैं। वहीं जडेजा और अक्षर पटेल चोट के चलते टीम से बाहर हैं। हालांकि वनडे सीरीज शुरू होने तक ये दोनों खिलाड़ी फिट हो सकते हैं। इसके बावजूद अश्विन को वनडे टीम में शामिल किया जा सकता है। टी-20 वर्ल्डकप के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी अश्विन ने कमाल की गेंदबाजी की थी और टेस्ट सीरीज में भी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज थे। 

ऋतुराज को मौका दे सकते हैं चयनकर्ता
ऋतुराज गायकवाड़ लगातार घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने आईपीएल 2021 में 635 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। इसके बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पांच मैचों में 259 रन और अब विजय हजारे ट्रॉफी के चार मैचों में 435 रन बनाए हैं। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में लगातार तीन शतक भी लगाए हैं। ऐसे में चयनकर्ता उन्हें भारतीय टीम में मौका दे सकते हैं। 
विज्ञापन


वेंकटेश अय्यर को मौका मिलना तय
हार्दिक पांड्या के खराब प्रदर्शन के बाद टीम मैंनेजमेंट वेंकटेश अय्यर में एक ऑलराउंडर की संभावना देख रहा है। वेंकटेश ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में आशा के अनुरूप प्रदर्शन भी किया है। उन्होंने आईपीएल 2021 के दूसरे फेज में कोलकाता के लिए बेहतरीन बल्लेबाजी की और जरूरत पड़ने पर गेंद के साथ भी अहम योगदान दिया। इसके बाद उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में भारतीय टीम में मौका दिया गया और अय्यर ने यहां भी ठीक ठाक प्रदर्शन किया। हालांकि इस दौरान उन्हें गेंदबाजी का ज्यादा मौका नहीं मिला और बल्ले के साथ भी वो बहुत ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाए। 

वनडे टीम के नए कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि उन्हें और ज्यादा मौके देने की जरूरत है ताकि वो खुद को साबित कर सकें। ऐसे में वेंकटेश को भारत की वनडे टीम में मौका मिलना तय है। 

अश्विन और चहल की वापसी संभव
वनडे टीम में लंबे समय बाद रविचंद्रन अश्विन और युजवेन्द्र चहल की वापसी हो सकती है। अश्विन 2017 के बाद से भारत के लिए कोई वनडे नहीं खेले हैं, लेकिन टी-20 वर्ल्डकप और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में अच्छे प्रदर्शन के बाद उन्हें मौका मिलना तय है। वहीं टी-20 वर्ल्डकप में भारतीय टीम से बाहर रहने के बाद चहल ने भी लगातार अच्छी गेंदबाजी की है। उन्हें भी अफ्रीका दौरे में भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा युवा तेज गेंदबाज अवेश खान या हर्षल पटेल को भी भारतीय टीम में मौका मिल सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें