फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: कगिसो रबाडा के खिलाफ फिर फेल हो गए रोहित शर्मा, आठ साल बाद टेस्ट में शून्य पर लौटे पवेलियन

Thu, 28 Dec 2023 07:03 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रोहित को मैच की पहली पारी में भी रबाडा ने आउट किया था। तब उन्होंने 14 गेंदों का सामना किया था और नंद्रे बर्गर को कैच थमा बैठे थे। दूसरी पारी में हिटमैन ने आठ गेंदों का सामना किया। वह इस बार क्लीन बोल्ड हो गए।
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत के कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला नहीं चला। पहली पारी में पांच रन बनाने वाले हिटमैन दूसरी पारी में तो खाता भी नहीं खोल पाए। मैच के तीसरे दिन (28 नवंबर) को उन्हें कगिसो रबाडा ने क्लीन बोल्ड कर दिया। रोहित तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर ही पवेलियन लौट गए। रोहित विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के बाद पहली बार भारत के लिए खेलने उतरे। उनकी वापसी अच्छी नहीं रही।
विज्ञापन


रोहित को मैच की पहली पारी में भी रबाडा ने आउट किया था। तब उन्होंने 14 गेंदों का सामना किया था और नंद्रे बर्गर को कैच थमा बैठे थे। दूसरी पारी में हिटमैन ने आठ गेंदों का सामना किया। वह इस बार क्लीन बोल्ड हो गए। रबाडा के खिलाफ रोहित का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। वह 11 पारियों में सातवीं बार उनकी गेंद पर आउट हुए हैं। इस दौरान भारतीय कप्तान ने 14.85 की औसत से 104 रन बनाए। रबाडा ने रोहित को आउट कर भारत के खिलाफ टेस्ट में 50 विकेट पूरे किए।

रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
2015 के बाद टेस्ट में शून्य पर रोहित आउट
रोहित टेस्ट में पांचवीं बार शून्य पर आउट हुए हैं। वह आठ साल के बाद किसी पारी में खाता नहीं खोल पाए। पिछली बार 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही दिल्ली में शून्य पर पवेलियन लौटे थे। रोहित 2013 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरबन में, 2014 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में और उसी साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में खाता नहीं खोल पाए थे।
विज्ञापन

रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
हिटमैन का टेस्ट करियर
रोहित शर्मा ने अब तक 53 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान 45.45 की औसत से 3682 रन बनाए हैं। उनका उच्चतम स्कोर 212 रन है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। रोहित ने 10 टेस्ट की 18 पारियों में 683 रन बनाए हैं। उनका औसत 37.94 का रहा है। इस फॉर्मेट में अपना उच्चतम स्कोर उन्होंने इसी टीम के खिलाफ बनाया है। रोहित ने अफ्रीकी टीम के खिलाफ तीन शतक भी जड़े हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें