फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: अश्विन के पास टेस्ट सीरीज में इतिहास रचने का मौका, कपिल देव और हरभजन समेत कई दिग्गजों के रिकॉर्ड दांव पर

Sat, 25 Dec 2021 09:09 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो रहा है। सेंचूरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में दोनों टीमें पहले टेस्ट में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी। इस अहम सीरीज के दौरान टीम के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के पास कई उपलब्धियां और रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। 
 
विज्ञापन
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : ट्विटर @ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो रहा है। सेंचूरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में दोनों टीमें पहले टेस्ट में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी। इस अहम सीरीज के दौरान टीम के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के पास कई उपलब्धियां और रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। 

विज्ञापन


भारत के दूसरे सफल गेंदबाज बनने का मौका:
35 वर्षीय अश्विन इस वक्त 427 विकेट के साथ टेस्ट क्रिकेट में भारत के तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। लेकिन उनके पास कपिल देव समेत कई दिग्गजों को पीछे छोड़ने का मौका होगा। अश्विन अभी तक 81 मैचों में 30 पांच विकेट हॉल और सात 10 विकेट हॉल ले चुके हैं। सबसे तेज 400 टेस्ट विकेट तक पहुंचने वाले भारतीय गेंदबाज, अश्विन के पास खेल के सबसे लंबे प्रारूप में भारत के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने का मौका है।

कपिल-हेडली-स्टेन के रिकॉर्ड निशाने पर:
सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की सूची में अनिल कुंबले 619 विकेट के साथ शीर्ष पर हैं जबकि कपिल देव (434) और अश्विन (427) विकेट के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे पायदान पर मौजूद हैं। तमिलनाडु के स्पिनर अश्विन अगर आठ विकेट ले लेते हैं तो वह कपिल देव से आगे  निकल जाएंगे। कपिल ने 131 टेस्ट मैचों में 23 पांच विकेट हॉल लेते हुए 434 विकेट लिए थे। अश्विन के पास कपिल के अलावा सर रिचर्ड हेडली (431 विकेट), रंगना हेराथ (433 विकेट) और डेल स्टेन (439 विकेट) जैसे दिग्गजों से आगे निकलने का भी मौका होगा। 
विज्ञापन


हरभजन का रिकॉर्ड दांव पर:
अश्विन ने पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के चौथे दिन टॉम लाथम का विकेट लेने के साथ ही अपने 418 टेस्ट विकेट पूरे किए थे और सर्वाधिक विकेटों के मामले में हरभजन सिंह को पीछे छोड़ा था। अब उनके पास हरभजन के एक रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका होगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हरभजन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में 60 विकेट लिए हैं जबकि अश्विन ने अब तक 53 शिकार किए हैं। ऐसे में अगर वह सीरीज में आठ विकेट ले लेते हैं तो वह भज्जी को पीछे छोड़ते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे। इस मामले में अनिल कुंबले (84 विकेट) और जवागल श्रीनाथ (64 विकेट) शीर्ष दो स्थान पर काबिज हैं। 

सक्रिय क्रिकेटरों की सूची में तीसरे स्थान पर:
अश्विन इस वक्त सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले सक्रीय क्रिकेटरों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं, जबकि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड (524) और जेम्स एंडरसन (632) इस मामले में शीर्ष दो पर काबिज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें