अजिंक्य रहाणे पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म में हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रेयस अय्यर के टेस्ट करियर का आगाज धमाकेदार रहा है।
- फोटो : सोशल मीडिया
अश्विन न्यूजीलैंड के खिलाफ प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए थे।
- फोटो : सोशल मीडिया
शार्दुल ठाकुर गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी प्रभावी रहे हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
शार्दुल ठाकुर क्यों हैं बेहतर विकल्प?
- हार्दिक पंड्या की अनुपस्थिति में भारतीय टीम कम से कम एक तेज गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर के साथा जाना चाहेगी। ऐसे में शार्दुल सबसे बेहतर विकल्प होंगे।
- हनुमा विहारी पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर प्रभावशाली थे। इसके बावजूद शार्दुल का मौजूदा फॉर्म हनुमा का काम बिगाड़ सकता है। शार्दुल ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 7-7 विकेट लिए थे।
- शार्दुल ने बल्ले से भी बेहतरीन काम किया है। उन्होंने इंग्लैंड में तीन पारियों में दो अर्धशतक लगाए थे। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी एक अर्धशतक जड़ा था। उनकी बल्लेबाजी ने भारत को संकट से निकाला है।
पहले टेस्ट के लिए संभावित प्लेइंग-11
केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर/हनुमा विहारी/शार्दुल ठाकुर, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।