फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: दीपक चाहर की जगह वॉशिंगटन सुंदर को चुनने पर लोगों ने उड़ाया बीसीसीआई का मजाक, शेयर किए मजेदार मीम्स

Sat, 08 Oct 2022 09:12 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दीपक टी20 वर्ल्ड कप के लिए स्टैंडबाय खिलाड़ियों में शामिल हैं। मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पहले ही चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में दीपक को 15 सदस्यीय टीम में शामिल करने की चर्चा थी, लेकिन चोटिल होकर उन्होंने टीम प्रबंधन की चिंताएं बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
दीपक चाहर और वॉशिंगटन सुंदर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया का एक और खिलाड़ी चोटिल हो गया। दीपक चाहर चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के बाकी बचे दो मैचों से बाहर हो गए हैं। उनके स्थान पर स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को चुना गया है। दीपक टी20 वर्ल्ड कप के लिए स्टैंडबाय खिलाड़ियों में शामिल हैं। मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पहले ही चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में दीपक को 15 सदस्यीय टीम में शामिल करने की चर्चा थी, लेकिन चोटिल होकर उन्होंने टीम प्रबंधन की चिंताएं बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन


चयनकर्ताओं ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बाकी बचे दो मैचों के लिए वॉशिंगटन सुंदर को तो चुन लिया है, लेकिन भारतीय फैंस को यह फैसला रास नहीं आ रहा है। उनका मानना है कि सुंदर बार-बार चोटिल होते हैं। उनके स्थान पर किसी ऐसे खिलाड़ी को चुनना चाहिए था जो लंबे समय तक खेल सके। फैंस ने ट्विटर पर बीसीसीआई को इस कारण ट्रोल कर दिया और मजेदार मीम्स शेयर किए।

ये भी पढ़ें: IND vs SA: वॉशिंगटन सुंदर भारतीय टीम में शामिल, चोटिल दीपक चाहर की जगह मिला मौका
विज्ञापन




विज्ञापन







कब चोटिल हुए थे चाहर?
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लखनऊ में खेले गए वनडे से पहले ट्रेनिंग सेशन में चाहर अपने टखने में चोट लगा बैठे थे। बीसीसीआई ने ऐसे में आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स से खेलने वाले तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी और दिल्ली कैपिटल्स से खेलने वाले चेतन साकरिया को नेट बॉलर्स के तौर पर ऑस्ट्रेलिया भेजा है।

ये भी पढ़ें: MS Dhoni: सचिन तेंदुलकर के खिलाफ खेलने के बाद चेन्नई पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, नए अवतार में आए नजर

वनडे सीरीज में पीछे भारत
भारतीय टीम तीन वनडे मैचों की सीरीज में फिलहाल 0-1 से पीछे चल रही है। उसे लखनऊ में बारिश से प्रभावित मैच में अफ्रीकी टीम ने नौ रन से हराया था। चाहर उस मैच में नहीं खेल पाए थे। सीरीज के बाकी बचे दो मैच रांची में नौ अक्तूबर और दिल्ली में 11 अक्तूबर को खेले जाएंगे। टीम इंडिया की नजर दोनों मुकाबलों को जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें