कप्तान कोहली ने शमी की बात करते हुए कहा, 'शमी शायद अभी विश्व के सबसे बेहतरीन गेंदबाज़ों में से एक हैं। अगर मुझसे पूछा जाए कि अभी विश्व के तीन सबसे बढ़िया तेज गेंदबाज कौन हैं तो निश्चित तौर पर मैं उन तीन गेंदबाज़ों में शमी का भी नाम लूंगा।'
टीम इंडिया के उपकप्तान और पहली पारी में शतक लगाकर मैन ऑफ दी मैच बनने वाले केएल राहुल ने अपने खेल पर बात की। उन्होंने कहा, 'यह सिर्फ धैर्य और दृढ़ संकल्प था, मैं वास्तव में अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाना चाहता था। हमने जिस तरीके से पारी की शुरुआत की वह काफ़ी अहम था। मैंने अपनी तकनीक पर थोड़ा काम किया है। जब मैं कुछ वर्षों के लिए टीम से बाहर था मैंने अपने खेल पर वास्तव में कड़ी मेहनत की है। मुझे लगता है कि इन सभी चीज़ों में अनुशासन का सबसे बड़ा योगदान है। विराट ने अभी उल्लेख किया है कि हमारे तेज गेंदबाज़ो ने न केवल आज बल्कि पिछले दो-तीन वर्षों में टीम के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया है।
दक्षिण अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर ने अपने बल्लेबाजों को दोष दिया। उन्होंने कहा, 'यह हमेशा थोड़ा कठिन होने वाला था। हम पहले दिन अपनी लेंथ को बेहतर तरीके से अंजाम दे सकते थे लेकिन लंच के बाद हमने वापसी की मगर फिर चाय के बाद हम फिर भटके। उसके बाद तीसरे दिन हमारे गेंदबाज शानदार थे। भारत को कम स्कोर पर रोकना बहुत अच्छा था। लेकिन बल्लेबाजी में हमने खुद को काफी निराश किया। मैं कहूंगा कि बल्लेबाजी ने अंतर पैदा किया। मुझे लगता है कि हम बैठकर आगे की रणनीति बनाएंगे। मुझे नहीं लगता कि हमने बहुत गलत किया।