फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: बावुमा ने भारत के खिलाफ सीरीज के लिए बनाया खास प्लान, कही यह बात

Wed, 08 Oct 2025 04:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बावुमा ने सीएट क्रिकेट रेटिंग पुरस्कारों के दौरान मीडिया से कहा, 'भारत में स्पिनरों की मददगार पिच होंगी। अगर ऐसा हुआ तो हमें कोई हैरानी नहीं होगी। आजकल टीमें अपने अनुकूल पिच तैयार कराती हैं, खासकर डब्ल्यूटीसी को देखते हुए।'
विज्ञापन
तेम्बा बावुमा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा को अगले महीने भारत में दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के दौरान ‘टर्निंग’ विकेट मिलने की उम्मीद है हालांकि शुभमन गिल की कप्तानी में मेजबान टीम ने संतुलित पिच पर खेलने में रूचि दिखाई है।
विज्ञापन


अतीत में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र में भारत ने टर्निग पिच पर खेलने पर जोर दिया है लेकिन गिल ने कहा कि वह ऐसी विकेट पर खेलना चाहते हैं जिनसे बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद मिले। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के गत चैम्पियन दक्षिण अफ्रीका को भारत में कोलकाता (14 से 18 नवंबर ) और गुवाहाटी (22 से 26 नवंबर) में दो टेस्ट खेलने हैं।

बावुमा ने सीएट क्रिकेट रेटिंग पुरस्कारों के दौरान मीडिया से कहा, 'भारत में स्पिनरों की मददगार पिच होंगी। अगर ऐसा हुआ तो हमें कोई हैरानी नहीं होगी। आजकल टीमें अपने अनुकूल पिच तैयार कराती हैं, खासकर डब्ल्यूटीसी को देखते हुए।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मेरा अनुभव यही रहा है कि यहां के हालात में भारतीय स्पिनरों की गेंदबाजी और विदेशी स्पिनरों की गेंदबाजी में फर्क होता है। विदेशी स्पिनरों के लिये हालात के अनुरूप ढलने की चुनौती होती है। वे या तो तेज गेंद डालते हैं या सपाट।'

बावुमा ने कहा कि वह भारत के कठिन दौरे के लिये तैयार हें और 2024-25 सत्र में न्यूजीलैंड को 3-0 से मिली जीत से प्रेरणा लेंगे। उन्होंने कहा, 'भारत दौरा कभी आसान नहीं होता, लेकिन न्यूजीलैंड ने जिस तरह का प्रदर्शन किया, वह काफी प्रेरणास्पद है। भारत दौरे पर कई टीमों को सफलता नहीं मिली है। मैं केन विलियसन से टिप्स जरूर लूंगा।'

उन्होंने यह भी कहा कि भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली अपना काम बखूबी कर चुके हैं और अब गिल की कप्तानी में नयी पीढी पर भारतीय टेस्ट टीम को आगे ले जाने का जिम्मा है। उन्होंने कहा, 'नये दौर की शुरूआत हो चुकी है। रोहित और कोहली अपना काम कर चुके हैं। उन्होंने भारत का दबदबा विश्व क्रिकेट में बनाया और मुझे यकीन है कि आगे भी भारत इसी कोशिश में होगा। हमारा काम है कि हम उन्हें दबदबा नहीं बनाने दें।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें