फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: पुजारा-रहाणे फिर से फ्लॉप, सोशल मीडिया पर फूटा फैंस का गुस्सा, कहा- हैप्पी रिटायरमेंट

Thu, 13 Jan 2022 03:19 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन के न्यूलैंड्स में तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच जारी है। तीसरे दिन टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही है। टीम के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और पूर्व उपकप्तान अजिंक्य रहाणे दोनों ही खिलाड़ी एक रन के अंदर पवेलियन लौट गए। पुजारा 33 गेंदों में नौ रन और रहाणे 9 गेंदों में एक रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन के न्यूलैंड्स में तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच जारी है। भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 100 रन से अधिक की बढ़त हासिल कर ली है। लेकिन तीसरे दिन टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही है। टीम के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और पूर्व उपकप्तान अजिंक्य रहाणे दोनों ही खिलाड़ी एक रन के अंदर पवेलियन लौट गए। पुजारा 33 गेंदों में नौ रन और रहाणे 9 गेंदों में एक रन बनाकर आउट हुए। अपनी फॉर्म को लेकर लगातार आलोचनाओं का सामना कर रहे दोनों बल्लेबाजों ने फिर से निराश किया और टीम को मुश्किल डाल दिया।

विज्ञापन


दोनों खिलाड़ियों के मौजूदा फॉर्म को आंकड़ों में समझें तो पुजारा ने एक जनवरी 2020 के बाद से अब तक सिर्फ आठ अर्धशतक लगाए हैं वहीं रहाणे सिर्फ चार बार ही पचासा जड़ पाए हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी सीरीज में भी दोनों खिलाड़ी फेल ही रहे हैं। वांडरर्स टेस्ट की दूसरी पारी के अर्धशतक को छोड़कर दोनों खिलाड़ियों ने निराश ही किया है। इस सीरीज में पुजारा ने 20.66 की औसत से 124 रन और रहाणे ने 22.66 की औसत 136 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

ट्विटर पर भड़के फैंस

पुजारा और रहाणे के फिर से फेल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने दोनों खिलाड़ियों को जमकर आलोचना की और उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें फटकार लगाई। फैंस ने भारतीय टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं को भी आड़े हाथों लिया।  
 
 
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें