किस ग्रुप में है पाकिस्तान?
पाकिस्तान की टीम इस बार ग्रुप-सी में अफगानिस्तान, पपुआ न्यू गिनी और जिम्बाब्वे के साथ है। पिछले साल चैंपियन बनने वाली बांग्लादेश की टीम इस बार ग्रुप-ए में है। उसके साथ इंग्लैंड, कनाडा और संयुक्त अरब अमीरात की टीम है।
अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए चार ग्रुप बने हैं:
| ग्रुप |
टीमें |
| ए |
बांग्लादेश, इंग्लैंड, कनाडा, संयुक्त अरब अमीरात |
| बी |
भारत, आयरलैंड, दक्षिण अफ्रीका, युगांडा |
| सी |
अफगानिस्तान, पाकिस्तान, पपुआ न्यू गिनी, जिम्बाब्वे |
| डी |
ऑस्ट्रेलिया, स्कॉटलैंड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज |
1998 की फाइनलिस्ट न्यूजीलैंड टूर्नामेंट में शामिल नहीं
इस बार टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड की टीम हिस्सा नहीं ले रही है। अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास में कीवी टीम सिर्फ एक बार फाइनल में पहुंची है। 1998 में उसे इंग्लैंड ने सात विकेट से हराया था। न्यूजीलैंड की टीम को टूर्नामेंट में खेलने के लिए जरूरी क्वारंटीन नियमों का पालना करना पड़ता, इस कारण उसने अपना नाम ही वापस ले लिया। कीवी टीम की जगह स्कॉटलैंड को मौका मिला है। वह ग्रुप-डी में ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और वेस्टइंडीज के साथ है।
अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम: यश ढुल (कप्तान), हरनूर सिंह, अंगकृश रघुवंशी, एसके रशीद (उपकप्तान), निशांत सिंधू, सिद्धार्थ यादव, अनीश्वर गौतम, दिनेश बाना(विकेटकीपर), आराध्य यादव(विकेटकीपर), राज अंगद बावा, मानव प्रकाश, कौशल तांबे, आरएस हंगारेकर, वासु वत्स, विकी ओस्तवाल, रविकुमार, गर्व सांगवान।