फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lord Shardul: शार्दुल ठाकुर ने वांडरर्स में किया 'वंडर', दक्षिण अफ्रीका को दिए सात झटके, ट्विटर पर आई मीम्स की बाढ़

Tue, 04 Jan 2022 07:58 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में शार्दुल ठाकुर ने अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया की जोरदार वापसी कराई है। जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के सात खिलाड़ियों को आउट कर तहलका मचाया।
विज्ञापन
शार्दुल ठाकुर - फोटो : twitter@BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में शार्दुल ठाकुर ने अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया की जोरदार वापसी कराई है। जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के सात खिलाड़ियों को आउट कर तहलका मचाया। उन्होंने दूसरे दिन उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की दूसरे विकेट की मजबूत साझेदारी को तोड़ते हुए अपनी पहली सफलता हासिल की। इसके बाद उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को एक के बाद एक झटके दिए और पहली पारी में सात विकेट झटके।

विज्ञापन


शार्दुल ने दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन अपना पहला ओवर डाला। इससे पहले उन्होंने पहले दिन भारत के 18 ओवर की गेंदबाजी में सिराज के चोटिल होने पर एक गेंद फेंकी थी। इसके बाद उन्हें दूसरे दिन 19 ओवर बाद 37वें ओवर में पहला ओवर डालने का मौका मिला और यहां से उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष क्रम और मध्यक्रम को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने सबसे पहले एल्गर और पीटरसन के बीच की दूसरे विकेट की 74 रनों की साझेदारी तोड़ी। इसके बाद पीटरसन को 62 रन के स्कोर पर चलता किया। शार्दुल यहीं नहीं रुके और रासी वान डेर डुसेन को महज एक रन के स्कोर पर अपना तीसरा शिकार बनाया। 

ठाकुर ने इसके बाद दक्षिण अफ्रीका की एक और अर्धशतकीय साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने काइल वेरेइन को 21 रन के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट किया और फिर टेम्बा बावुमा को 51 रन के निजी स्कोर पर पंत के हाथों कैच कराया और अपने पांच विकेट पूरे किए। अंत में उन्होंने एक ही ओवर में जेनसेन और लुंगी एनगिडी को आउट कर सात विकेट झटके।  

विज्ञापन

भारतीय क्रिकेटर्स भी हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभा चुके शार्दुल ने एक बार फिर से सभी को प्रभावित किया और देखते-देखते वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे। ट्विटर पर फैंस उनकी तारीफ़ में 'लॉर्ड शार्दुल' ट्रेंड करवा रहे हैं और उनकी जमकर सराहना कर रहे हैं।  
 
 
 
 
 
विज्ञापन

लॉर्ड शार्दुल के दीवाने हुए फैंस


 
 
 
 
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें