भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच केपटाउन में खेला जा रहा है। सीरीज का पहला मैच पारी के अंतर से हारने के बाद टीम इंडिया ने दूसरे मुकाबले में शानदार शुरुआत की है। पहले गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका की पारी 55 रन पर समेट दी। यह भारत के खिलाफ टेस्ट मैच की किसी पारी में सबसे छोटा स्कोर है। भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा छह विकेट लिए और उन्होंने अपने नाम भी कई रिकॉर्ड दर्ज किए। यहां, हम इस पारी में बने रिकॉर्ड्स के बारे में बता रहे हैं।
इस मैच की पहली पारी में दक्षिण अफ्रीकी टीम सिर्फ 23.2 ओवर में 55 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। यह भारत के खिलाफ टेस्ट मैच की किसी पारी में सबसे छोटा स्कोर था। इससे पहले 2021 में न्यूजीलैंड की टीम को वानखेड़े के मैदान में भारतीय गेंदबाजों ने 62 रन पर समेट दिया था। 2015 में दक्षिण अफ्रीका की टीम नागपुर में 79 रन और 2021 में इंग्लैंड की टीम अहमदाबाद में 81 रन पर सिमटी थी।
भारत के खिलाफ टेस्ट में सबसे कम स्कोर
| स्कोर |
विपक्षी टीम |
स्थान |
वर्ष |
| 55 |
दक्षिण अफ्रीका |
केप टाउन |
2024 |
| 62 |
न्यूजीलैंड |
मुंबई |
2021 |
| 79 |
दक्षिण अफ्रीका |
नागपुर |
2015 |
| 81 |
इंग्लैंड |
अहमदाबाद |
2021 |
| 82 |
श्रीलंका |
चंडीगढ़ |
1990 |
1992 में दक्षिण अफ्रीकी टीम के पुनर्गठन से लेकर अब तक यह दक्षिण अफ्रीका का टेस्ट मैच की किसी पारी में सबसे छोटा स्कोर है। इससे पहले यह टीम 2018 में गाले के मैदान में श्रीलंका के खिलाफ 73 रन पर ऑल आउट हुई थी। 2015 में भारत के खिलाफ 79 और 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ 83 रन पर भी यह टीम सिमट चुकी है।
दक्षिण अफ्रीका का सबसे कम स्कोर
| स्कोर |
विपक्षी टीम |
स्थान |
वर्ष |
| 55 |
भारत |
केप टाउन |
2024 |
| 73 |
श्रीलंका |
गैल |
2018 |
| 79 |
भारत |
नागपुर |
2015 |
| 83 |
इंग्लैंड |
जोहानिसबर्ग |
2016 |
| 84 |
भारत |
जोहानिसबर्ग |
2006 |
सिराज ने इस मैच में सिर्फ 15 रन देकर छह विकेट लिए। यह भारत के लिए सबसे किफायती पांच विकेटों में से एक था। इस मामले में जसप्रीत बुमराह सबसे आगे हैं। जिन्होंने 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सात रन देकर पांच विकेट लिए थे। वेंकटपति राजू ने 1990 में 12 रन देकर छह विकेट लिए थे। हरभजन सिंह ने 2006 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 13 रन देकर पांच विकेट झटके थे।
भारत के लिए सबसे कम रनों में पांच विकेट
| गेंदबाज |
विकेट/रन |
मैदान |
साल |
| जसप्रीत बुमराह |
5/7 |
नॉर्थ साउंड |
2019 |
| वेंकटपति राजू |
6/12 |
चंडीगढ़ |
1990 |
| हरभजन सिंह |
5/13 |
किंग्स्टन |
2006 |
| मोहम्मद सिराज |
6/15 |
केप टाउन |
2024 |
| सुभाष गुप्ते |
5/18 |
ढाका |
1955 |
सिराज ने दक्षिण अफ्रीका में सबसे बेहतरीन स्पेल करने वाले गेंदबाजों की सूची में भी जगह बनाई। इस मामले में शार्दुल ठाकुर सबसे आगे हैं, जिन्होंने 2022 में जोहानिसबर्ग के मैदान में 61 रन देकर सात विकेट लिए थे। हरभजन सिंह भी यहां 120 रन देकर सात विकेट ले चुके हैं। अब सिराज ने 15 रन देकर छह विकेट लिए हैं।
दक्षिण अफ्रीका में भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी
| गेंदबाज |
विकेट/रन |
मैदान |
साल |
| शार्दुल ठाकुर |
7/61 |
जोहानिसबर्ग |
2022 |
| हरभजन सिंह |
7/120 |
केप टाउन |
2011 |
| मोहम्मद सिराज |
6/15 |
केप टाउन |
2024 |
| अनिल कुंबले |
6/53 |
जोहानिसबर्ग |
1992 |
| जवागल श्रीनाथ |
6/76 |
ग्केबर्हा |
2001 |
| रवींद्र जडेजा |
6/138 |
डरबन |
2013 |