फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA Centurion weather Updates: भारत और जीत के बीच बारिश बन सकती है बाधा, पांचवें दिन कैसा रहेगा सेंचुरियन का मौसम ?

Thu, 30 Dec 2021 10:15 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन

सार

सेंचुरियन टेस्ट में बारिश पांचवें दिन का खेल भी खराब कर सकती है। इस मैच का दूसरा दिन पहले ही बारिश की भेंट चढ़ चुका है और पांचवें दिन भी बारिश के आसार हैं। ऐसे में भारतीय गेंदबाजों को कम ओवरों में ही अफ्रीकी टीम को समेटना होगा। 
 
विज्ञापन
सेंचुरियन में पांचवें दिन बारिश की संभावना है - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला सेंचुरियन में खेला जा रहा है। इस मैच के पहले ही बारिश की संभावना जताई गई थी और हुआ भी वैसा ही। पहले दिन तो अनुलमान के उलट कोई बारिश नहीं हुई, लेकिन दूसरे दिन बारिश की वजह से कोई खेल नहीं हो सका। तीसरे और दिन पूरा खेल हुआ और टीम इंडिया जीत के करीब पहुंच चुकी है। ऐसे में बारिश पांचवें दिन भारत का खेल खराब कर सकती है। 
विज्ञापन


इस मैच में भारत की पकड़ मजबूत है। टीम इंडिया ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने अफ्रीका के चार विकेट गिरा लिए हैं। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 211 रन की जरूरत है और भारत को छह विकेट लेने हैं। ऐसे में भारतीय फैंस उम्मीद करेंगे कि आज कम से कम दो सत्र का खेल हो सके और भारतीय गेंदबाज अफ्रीका को जल्दी आउट करके मैच जीतें। 

कैसा रहेगा पांचवें दिन का मौसम
मौसम से जुड़ी वेबसाइट एक्यूवेदर के अनुसार सेंचुरियन में पांचवें दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं दोपहर के समय बारिश और तूफान आने की संभावना भी है। वहीं यहां का तापमान 16 से 27 डिग्री के बीच रहेगा। इस मैच में शुरुआती दो दिन के अलावा पांचवें दिन ही बारिश की संभावना थी। हालांकि पहले दिन बारिश नहीं हुई थी। ऐसे में भारतीय फैंस उम्मीद करेंगे कि पांचवें दिन भी बारिश न हो और भारत यह मैच जीत सके। 
विज्ञापन


पिछले तीन दिनों में सच साबित हुई भविष्यवाणी
इस मैच को लेकर पहले कहा गया था कि शुरुआती दो दिनों में बारिश की संभावना सबसे ज्यादा है। हालांकि पहले दिन यह भविष्यवाणी गलत साबित हुई और सेंचुरियन में बिल्कुल बारिश नहीं हुई। इसके बाद दूसरे दिन पूरा खेल बारिश की भेंट चढ़ गया। तीसरे और चौथे दिन मौसम साफ रहने की बात कही गई थी और हुआ भी वैसा ही। वहीं पांचवें दिन बारिश की संभावना जताई गई है। अब पांचवें दिन मौसम कैसा रहता है यह देखने वाली बात होगी।

क्या है मैच का हाल
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पहले दिन टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया ने केएल राहुल की शतकीय पारी की मदद से 327 रन बनाए। मयंक अग्रवाल ने 60, अजिंक्य रहाणे ने 48 और विराट कोहली ने 35 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी ने छह विकेट लिए। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम अपनी पहली पारी में 197 रनों पर सिमट गई। उसके लिए टेंबा बवुमा ने 52 रन बनाए। भारत के मोहम्मद शमी ने पांच विकेट झटके। दूसरी पारी में भारतीय टीम 197 रन बनाकर आउट हो गई। अब भारत को जीत के लिए छह विकेट चाहिए, जबकि अफ्रीका को 211 रनों की जरूरत है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें