फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ross Taylor Retirement: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेंगे रॉस टेलर

Thu, 30 Dec 2021 08:25 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रॉस टेलर ने बताया है कि बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज और ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह रहे हैं। 37 साल के टेलर ने तीनों फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के लिए 18 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। 
विज्ञापन
रॉस टेलर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज रॉस टेलर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान किया है। उन्होंने बताया कि बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद वो टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। वहीं अगले साल ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने के बाद टेलर वनडे से भी संन्यास ले लेंगे। उन्होंने ट्विटर पर यह जानकारी दी है। टेलर न्यूजीलैंड के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने तीनों फॉर्मेट में अपनी टीम के लिए 18 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। 
विज्ञापन


टेलर ने संन्यास का एलान करते हुए लिखा "आज मैं ग्रीष्मकालीन सत्र के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से अपने संन्यास का एलान कर रहा हूं। बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट और ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के खिलाफ छह वनडे मैच। 17 साल तक साथ देने के लिए शुक्रिया। अपने देश का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात रही।" 17 साल के करियर में बनाए कई रिकॉर्ड
टेलर ने टेस्ट क्रिकेट में 7584 और वनडे में 8591 रन बनाए हैं। उन्होंने तीनों फॉर्मेट में कुल मिलाकर 18,074 रन बनाए हैं। टेलर न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वो पहले क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में 100 से ज्यादा मैच खेले हैं। उन्होंने पिछले साल भारत के खिलाफ टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड के लिए विजयी रन बनाए थे। 
विज्ञापन


परिवार और दोस्तों का शुक्रिया अदा किया
टेलर ने अपने संन्यास का एलान करते हुए कहा "यह बहुत ही शानदार सफर रहा है और मैंने जितने समय तक अपने देश का प्रतिनिधित्व किया मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं। इस खेल के कई महान लोगों के साथ खेलना और बेहतरीन यादें बनाना बहुत ही गर्व की बात रही। लेकिन हर अच्छी चीज का अंत होता है और मुझे यह समय सही लग रहा है। मैं अपने परिवार, दोस्त और उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा, जिन्होंने यहां तक पहुंचने में मेरी मदद की।"

कप्तान केन और केच गैरी स्टीड ने शुक्रिया अदा किया
रॉस टेलर के संन्यास का एलान करने के बाद कप्तान केन विलियमसन और कोच गैरी स्टीड ने भी उनका शुक्रिया अदा किया। विलियमसन ने कहा कि उन दोनों ने तीनों फॉर्मेट में साथ में कई यादगार साझेदारियां की हैं और कप्तानी में टेलर ने उनकी काफी मदद की है। वहीं गैरी स्टीड ने कहा कि वो टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में टेलर का चौका कभी नहीं भूलेंगे। टेलर फिलहाल बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी कर रहे हैं और अपने करियर को बहुत अच्छी फॉर्म के साथ खत्म करना चाहते हैं। अभी उन्हें दो टेस्ट और छह वनडे मैच खेलने हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें