फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA 1st Test: चेतेश्वर पुजारा को डांस कराने में सफल हुए दक्षिण अफ्रीकी लोग, देखें मजेदार Video

Thu, 30 Dec 2021 08:47 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन

सार

भारतीय टीम ने टेस्ट मैच को पांचवें दिन 113 रन से अपने नाम कर लिया। मैच जीतने के बाद जब टीम इंडिया होटल पहुंची तो वहां उसका शानदार स्वागत हुआ। स्वागत के दौरान शर्मीले स्वभाव के कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा भी डांस करने लगे।
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीम इंडिया ने गुरुवार (30 दिसंबर) को दक्षिण अफ्रीका को सेंचुरियन में हराकर इतिहास रच दिया। वह इस मैदान पर टेस्ट मैच जीतने वाली पहली एशियाई टीम बन गई है। भारतीय टीम ने टेस्ट मैच को पांचवें दिन 113 रन से अपने नाम कर लिया। मैच जीतने के बाद जब टीम इंडिया होटल पहुंची तो वहां उसका शानदार स्वागत हुआ। स्वागत के दौरान शर्मीले स्वभाव के कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा भी डांस करने लगे।
विज्ञापन


दरअसल, विराट कोहली की टीम सुपरस्पोर्ट पार्क में मैच जीतने के बाद अपने होटल आइरीन लॉज में पहुंची। वहां टीम का स्वागत होटल के स्टाफ ने ज़ुलु नृत्य करके किया। यह दक्षिण अफ्रीका का पारंपरिक नृत्य है। पुजारा को मोहम्मद सिराज और रविचंद्रन अश्विन ने डांस कराया।



टीम इंडिया अपने तीसरे प्रयास में सेंचुरियन में जीत दर्ज करने में सफल रही। उसे 2010 और 2018 में हार मिली थी। इस जीत के दौरान खिलाड़ियों ने कुछ व्यक्तिगत रिकॉर्ड बनाए। मोहम्मद शमी 200 टेस्ट विकेट लेने वाले पांचवें भारतीय तेज गेंदबाज बने और ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में 100 शिकार करने वाले विकेटकीपर बन गए। उन्होंने सबसे तेज 100 शिकार के मामले में पूर्व कप्तान और अपने आदर्श महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन




सेंचुरियन टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच रहे केएल राहुल ने टीम इंडिया की इस जीत को शानदार बताया। भारतीय टीम सेंचुरियन में जीतने से पहले 2021 में ब्रिस्बेन, लॉर्ड्स और ओवल में जीती थी। मैच जीतने के बाद जब राहुल से ड्रेसिंग रूम के माहौल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी बेहतरीन है।

भारतीय टीम 2021 में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम भी बन गई। उसने इस मामले में पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया। भारत ने इस साल 15 में से आठ मैच जीते हैं। वहीं, पाकिस्तान की टीम नौ में सात मैच जीती है। अगले साल भारतीय टीम की नजर अपने बेहतरीन प्रदर्शन को कायम रखने पर होगी। तीन जनवरी से होने वाले दूसरे टेस्ट को जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें