फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई अलर्ट पर मुंबई: नए साल के मौके पर हमला कर सकते हैं खालिस्तानी आतंकी, पुलिसकर्मियों की छुट्टियां की गईं रद्द

Thu, 30 Dec 2021 08:46 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से मुंबई पुलिस को जानकारी मिली है कि नव वर्ष के मौके पर खालिस्तानी आतंकी शहर में किसी घटना को अंजाम दे सकते हैं। इसे देखते हुए सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और सुरक्षा इंतजाम कड़े किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई एक ओर फिर से कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी का सामना कर रही है तो दूसरी ओर यहां आतंकी हमला होने की आशंका भी बढ़ गई है। मुंबई पुलिस को सूचना मिली है कि खालिस्तानी तत्व शहर में हमला कर सकते हैं। इसे देखते हुए शुक्रवार से सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां और साप्ताहिक अवकाश रद्द कर दिए गए हैं। शहर की पुलिस हाई अलर्ट पर है। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस ने यह कदम केंद्रीय एजेंसियों से यह सूचना मिलने पर उठाया है कि खालिस्तानी आतंकी नववर्ष के मौके पर शहर में आतंकी हमले को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार 31 दिसंबर को मुंबई के सघन इलाकों में उच्च स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिल सकती है। कोरोना के चलते धारा 144 यहां पहले से ही लागू है।
रेलवे स्टेशनों पर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था
मुंबई रेलवे पुलिस आयुक्त कैसर खालिद ने बताया कि अलर्ट को देखते हुए शहर के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कल 3000 से अधिक रेलवे अधिकारी तैनात किए जाएंगे। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से मुंबई में पहले ही नए साल का जश्न फीका ही रहने की उम्मीद है इस आतंकी खतरे की आशंका ने हालात और गंभीर कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें