फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: 'पूरी दुनिया कह रही थी वह फॉर्म में नहीं हैं...', विराट को लेकर रिजवान के बयान पर आ जाएगी हंसी

Mon, 24 Feb 2025 10:27 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

भारत से मिली छह विकेट से हार पाकिस्तान की लगातार दूसरी हार है। ग्रुप ए से भारत सेमीफाइनल में पहुंच चुका है और न्यूजीलैंड का पहुंचना तय लग रहा है। पाकिस्तान को आखिरी लीग मैच बांग्लादेश से खेलना है।
विज्ञापन
रिजवान और कोहली - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने रविवार को स्वीकार किया कि भारत से मिली हार के बाद चैंपियंस ट्रॉफी में उनकी टीम का अभियान लगभग खत्म हो गया। साथ ही उन्होंने विराट कोहली की तारीफ भी की है। विराट ने रविवार को वनडे करियर का 51वां शतक जड़ा और 100 रन बनाकर नाबाद रहे। यह पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में उनका चौथा शतक था। 
विज्ञापन

रिजवान का विराट पर बयान
रिजवान ने विराट कोहली को भारत की जीत का श्रेय दिया। उन्होंने कहा, 'वह इतनी मेहनत करते हैं जिसे देखकर मैं दंग हूं> पूरी दुनिया कह रही थी कि वह फॉर्म में नहीं हैं, लेकिन इतने बड़े मैच में इतने आराम से रन बनाए। उनकी फिटनेस और अनुशासन काबिले तारीफ है। हमने उन्हें आउट करने की बहुत कोशिश की लेकिन कर नहीं सके।'

टूर्नामेंट से बाहर होने पर रिजवान
भारत से मिली छह विकेट से हार पाकिस्तान की लगातार दूसरी हार है। ग्रुप ए से भारत सेमीफाइनल में पहुंच चुका है और न्यूजीलैंड का पहुंचना तय लग रहा है। पाकिस्तान को आखिरी लीग मैच बांग्लादेश से खेलना है। रिजवान ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'हम कह सकते हैं कि हमारा अभियान लगभग खत्म हो गया। हमें दूसरे मैचों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। एक मैच बाकी है तो उम्मीद बची है। एक कप्तान के तौर पर मुझे ऐसे हालात पसंद नहीं है। हमारी तकदीर हमारे हाथ में होनी चाहिए थी।' रिजवान ने कहा, 'हम इस नतीजे से निराश है। हमने सभी विभागों में गलतियां की और बीच के ओवरों में विकेट नहीं ले सके।' पाकिस्तान ने 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। 
विज्ञापन

भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया
भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 49.4 ओवर में 241 रन पर सिमट गई थी। जवाब में भारत ने 42.3 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विराट कोहली ने वनडे करियर का 51वां शतक लगाया। वह 111 गेंद 100 रन बनाकर नाबाद रहे। एक वक्त ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान विराट को शतक नहीं बनाने देने की साजिश रच रहा है। शाहीन वाइड पर वाइड फेंक रहे थे। 43वें ओवर में भारत को जीत के लिए चार रन और कोहली को शतक के लिए पांच रन चाहिए थे। 43वें ओवर की पहली गेंद पर कोहली ने एक रन लिया। फिर अगली गेंद पर अक्षर ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर विराट ने चौका लगाकर शतक भी पूरा किया और भारत को जीत भी दिलाई। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में अब दो मैच जीत लिए हैं और सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। वहीं, पाकिस्तान की टीम लगभग चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गई है। उसे अब अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। भारत के दो मैचों के बाद चार अंक हैं, जबकि पाकिस्तान दो मैचों में खाता नहीं खोल सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें