पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया
दरअसल, संघर्ष विराम की घोषणा के बावजूद पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आया। उसने संघर्ष विराम का उल्लंघन कर दिया। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने शनिवार रात 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई, जिसमें बताया कि पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है, जिसका भारत ने माकूल जवाब दिया। मिस्री ने कहा कि भारतीय सेना पाकिस्तान की तरफ से इस तरह की हरकत करने पर मुंहतोड़ जवाब देगी। सीजफायर के बाद भी दोनों देशों के बीच तनाव कम नहीं हुआ है। भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम की घोषणा के चार घंटों बाद ही जम्मू-कश्मीर में ड्रोन देखे गए और धमाके सुनाई दी। इसके बाद सेना ने जवाबी कार्रवाई की। ड्रोन और धमाकों की आवाज सुनाई दिए जाने के बाद एहतियात के तौर पर राजस्थान और पंजाब के कई शहरों में फिर से बिजली काटी गई।
IPL 2025: आईपीएल को दोबारा शुरू करने पर रविवार को चर्चा करेगा बीसीसीआई, राजीव शुक्ला ने दी अहम जानकारी
संघर्ष विराम उल्लंघन के खिलाफ ठोस और सख्त कदम उठाने के आदेश
सीमापार से फायरिंग में आरएसपुरा क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ के उपनिरीक्षक मोहम्मद इम्तियाज बलिदान हो गए। हमले में सात अन्य जवान घायल हुए हैं। सभी सैन्य अस्पताल में भर्ती हैं। पंजाब, राजस्थान और गुजरात में भी कई धमाके हुए। रात तक 15 शहरों में ब्लैकआउट करना पड़ा। केंद्र सरकार ने इसे सहमति का घोर उल्लंघन करार देते हुए सेना को जवाबी कार्रवाई करने की छूट दे दी। रात 11 बजे विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने इसके लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराते हुए निंदनीय करार दिया। उन्होंने कहा, पाकिस्तान स्थिति को ठीक से समझे और इसे रोकने के लिए तुरंत उचित कार्रवाई करे। सेना हालात पर कड़ी नजर रखे हुए है। उसे संघर्ष विराम उल्लंघन के खिलाफ ठोस और सख्त कदम उठाने के लिए आदेश दिए गए हैं। हालांकि, इस चेतावनी के बाद कुछ शहरों में गोलीबारी थम गई।
BCCI: गिल को मिल सकती है टेस्ट टीम की कमान, ये विकेटकीपर बल्लेबाज बनेगा उपकप्तान? कोहली पर बीसीसीआई चुप