भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी मैच से पहले नस्लवाद के खिलाफ संदेश देते नजर आए।
- फोटो : सोशल मीडिया
टी-20 वर्ल्डकप 2021 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच के दौरान खिलाड़ियों ने नस्लवाद के खिलाफ लड़ाई में समर्थन दिया। भारतीय खिलाड़ी एक घुटने पर बैठे नजर आए तो पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने सीने पर हाथ रखा। इसके साथ ही खिलाड़ियों ने नस्लवाद के खिलाफ संदेश दिया। इससे पहले इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के मैच में भी खिलाड़ियों ने ऐसा ही किया था। इस बारे में सवाल पूछे जाने पर इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने कहा था कि खिलाड़ी इस आंदोलन के साथ हैं। उन्होंने कहा था कि हमें राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर बदलाव लाने के लिए इस मुहिम का हिस्सा बनना चाहिए।
इससे पहले पिछले साल भी घरेलू सीरीज के दौरान इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में 'ब्लैक लाइव्स मैटर' अभियान को समर्थन दिया था। वहीं, टी-20 विश्व कप 2021 में वेस्टइंडीज-इंग्लैंड से पहले दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए मुकाबले में भी खिलाड़ियों ने नस्लवाद के विरोध में घुटने के बल बैठे थे।