फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: पाकिस्तान के इन गेंदबाजों से रहना होगा भारतीय टीम को सावधान, एक पहले भी बन चुका सिरदर्द, जानें

Sun, 09 Jun 2024 06:08 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने भारत के खिलाफ अब तक छह मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने 10 विकेट चटकाए हैं, जिनमें तीन अंतरराष्ट्रीय मैच हैं। साल 2021 में उन्होंने भारत को हराने में अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
आमिर-नसीम-शाहीन-हारिस - फोटो : PCB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम रविवार को पाकिस्तान से भिड़ेगी। टी20 विश्व कप 2024 के तहत खेले जाने वाले इस मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने हाल ही में आयरलैंड को आठ विकेट से हराया था। वहीं, पाकिस्तान को अपने पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा। अमेरिका ने सुपर ओवर में बाबर आजम को हराया था। ऐसे में पाकिस्तान पर इस मैच में जीत हासिल करने का दवाब होगा। भारत को इस मैच में विरोधी टीम के चार गेंदबाजों से सावधान रहना होगा। आइये जानते हैं...
विज्ञापन

बाबर और शाहीन - फोटो : PCB
शाहीन शाह अफरीदी
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने भारत के खिलाफ अब तक छह मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने 10 विकेट चटकाए हैं, जिनमें तीन अंतरराष्ट्रीय मैच हैं। साल 2021 में उन्होंने भारत को हराने में अहम भूमिका निभाई थी। वह विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे बल्लेबाजों के लिए काल साबित हुए थे। इस मैच में उन्होंने 31 रन देकर तीन विकेट हासिल किए थे। 

मोहम्मद आमिर - फोटो : ICC/T20 World Cup
मोहम्मद आमिर
मोहम्मद आमिर ने इस विश्व कप से पहले रिटायरमेंट से वापसी की है। बाएं हाथ के गेंदबाज ने भारत के खिलाफ नौ मुकाबले खेले। इनमें उन्होंने 12 विकेट चटकाए। 2016 में उन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ चार विकेट हासिल किए थे। हाल ही में उन्होंने अमेरिका के खिलाफ सुपर ओवर में 18 रन खर्च कर दिए थे, जवाब में पाकिस्तान सिर्फ 13 रन बना पाई थी। पाकिस्तान को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था।

हारिस रऊफ - फोटो : PCB
हारिस राउफ
भारत के खिलाफ सात मैचों में हारिस रऊफ ने सात विकेट चटकाए हैं। उन्होंने भारतीय टीम के खिला चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच (एशिया कप और टी20 विश्व कप) खेले हैं। इनमें उन्हें चार विकेट मिले हैं। टी20 विश्व कप 2022 में विराट कोहली ने हारिस के खिलाफ लगातार दो छक्के लगाए थे। 
विज्ञापन

नसीम शाह - फोटो : twitter
नसीम शाह
21 वर्षीय गेंदबाज ने भारत के खिलाफ पांच विकेट हासिल किए हैं। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 2022 में भारत के खिलाफ मैच में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। अपने पहले ही ओवर में उन्होंने एक विकेट हासिल किया था। नसीम शाह ने भारत के खिलाफ तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में चार विकेट चटकाए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें