फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले बोले रोहित- प्लेइंग इलेवन चुनना आसान नहीं, कोहली बेहतरीन लय में

Sat, 27 Aug 2022 06:13 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

भारतीय टीम एशिया कप में अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारने वाली टीम के सदस्य थे। अब वह कप्तान के रूप में उतरेंगे। वह उस हार का बदला लेना चाहेंगे।
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला रविवार को होना है। मुकाबले से एक दिन पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने दुबई में टीम की तैयारियों को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि हमारी टीम मुकाबले के लिए पूरी तैयार है। रोहित ने प्लेइंग इलेवन के बारे में कहा कि 11 खिलाड़ियों को चुनना आसान काम नहीं है। हम टॉस के दौरान इसका खुलासा करेंगे।
विज्ञापन


रोहित ने विराट कोहली को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि विराट प्रैक्टिस के दौरान अच्छी लय में दिखे। वह तरोताजा हैं। जहां तक मानसिक स्वास्थ्य की बात है तो कोरोना के समय सबको यह परेशानी हुई है। हर आदमी अपने तरीके से इससे बाहर निकल रहा है।

यह भी पढ़ेंः IND vs PAK Asia Cup Playing 11: कार्तिक का बाहर बैठना तय, बाबर की चिंता गेंदबाजी, जानें संभावित प्लेइंग-11
विज्ञापन

रोहित से प्रेस कांफ्रेंस में पूछे गए कुछ सवाल:

क्या दिनेश कार्तिक खेलेंगे?

रोहित: दिनेश कार्तिक की खूबियों को हम जानते हैं। उन्होंने टीम से बाहर होने से पहले भी कुछ अच्छी पारियां खेली थीं। उन्होंने वापसी के बाद से प्रभावित किया है। कार्तिक खेलेंगे या नहीं इस पर हम कुछ कह नहीं सकते।

क्या ओस का असर देखने को मिलेगा?
रोहित: कल हम ग्राउंड पर गए थे तो पिच क्यूरेटर से बात की थी। यहां टॉस काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। ओस का असर देखने को मिल सकता है। हम आज का मैच देखेंगे फिर इसके बारे में अनुमान लगाएंगे। इसके बाद परिस्थितियों के हिसाब से फैसला करेंगे। हम यहां पिछले कुछ सालों में काफी क्रिकेट खेल चुके हैं तो कठिनाई नहीं होनी चाहिए।

पाकिस्तान से वर्ल्ड कप में हार के बाद टीम ने क्या किया?
रोहित:
हम हार के बाद उसके बारे में जरूर बात करते हैं। उस मैच को हुए काफी समय बीत गए। उसके बाद से हमने काफी मैच खेले हैं और गलतियों को सुधारने की कोशिश की है। हम जानते हैं कि मैच जीतने के लिए क्या करना है। विपक्षी आपको हमेशा चुनौती देंगे, लेकिन उसी के बीच में से रास्ते निकालने होते हैं। हम उस हार से काफी आगे बढ़ गए हैं।

विराट के मानसिक स्वास्थ्य पर क्या कहेंगे?
रोहित:
कोरोना के बाद विराट के साथ-साथ कई खिलाड़ी मानसिक रूप से परेशान हुए हैं। बायो-बबल में लगातार खेलने से ऐसा होता है। यह आसान नहीं है। सभी खिलाड़ियों के पास उससे बाहर निकलने का तरीका है। हम टीम में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर लगातार बात करते हैं। खिलाड़ियों को तरोताजा रखने की कोशिश करते हैं।

यह भी पढ़ेंः Virat Kohli: विराट का बयान- दस साल में पहली बार मैंने एक महीने तक बल्ला नहीं पकड़ा, मेरी आक्रामकता झूठी थी

खिलाड़ी एक-दूसरे से मिले और आपने फैन को गले लगाया, इस पर क्या कहेंगे?
रोहित:
यह सवाल हर कप्तान से पूछा जाता है कि भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर आप क्या सोचते हैं? हमारे लिए यह सिर्फ एक मैच की तरह है। फैंस मैच देखने आते हैं। वह क्रिकेटर से मिलना चाहते हैं। हम हमेशा ऐसा देखते आ रहे हैं कि खिलाड़ी फैंस से मिलते हैं। हर टूर्नामेंट में टीम साथ में अभ्यास करती है। ऐसे में मिलना होता ही है।

टीम इंडिया ने हाल में कई प्रयोग किए हैं, इस बार ओपनिंग में कौन उतरेगा?
रोहित:
इसका जवाब टॉस के बाद मिलेगा। हमने कई प्रयोग किए हैं। कुछ चीजें अच्छी होती हैं और कुछ चीजें खराब। हमें जब मौका मिलता है तो प्रयोग करते हैं। टॉस के बाद ही आपको पता चलेगा कि कौन ओपनिंग में उतरेगा।

विराट को प्रैक्टिस में देखकर कैसा लगा?
रोहित:
विराट काफी अच्छे टच में दिख रहे हैं। वह काफी मेहनत कर रहे हैं। उनमें कुछ बदलाव देखने को नहीं मिला है। वह एक महीने के बाद आ रहे हैं तो ज्यादा फ्रेश हैं। हम साथ में प्रैक्टिस कर रहे थे। कौन किसके साथ प्रैक्टिस करेगा इसका फैसला बल्लेबाजी कोच करते हैं।

भारत-पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज होनी चाहिए या नहीं?
रोहित:
यह हमारे हाथ में नहीं है। हमें जो मैच मिलते हैं हम वहां पहुंच जाते हैं। द्विपक्षीय सीरीज पर कुछ नहीं कह सकता है। दोनों देशों के बोर्ड इस पर फैसला लेंगे।

यह भी पढ़ेंः Asia Cup: भारत-पाकिस्तान की बल्लेबाजी दमदार तो श्रीलंका ऑलराउंडर्स के भरोसे, जानें एशिया कप की हर टीम का हाल
विज्ञापन

10 महीने बाद दोनों टीमें आमने-सामने
दस माह बाद दोनों देश आमने-सामने होंगे। इससे पहले दोनों इसी मैदान पर 24 अक्तूबर 2021 में टी-20 विश्वकप में खेले थे, जिसमें पाकिस्तान को 10 विकेट से जीत मिली थी। पिछली बार जब दोनों टीमें आमने-सामने हुई थीं तब विराट कोहली कप्तान थे। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही बता दिया था कि वह टूर्नामेंट के बाद टी20 की कप्तानी छोड़ देंगे। उनके लिए बतौर कप्तान पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी मैच भूलने वाला रहा। टीम इंडिया पहली बार किसी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारी थी। टूर्नामेंट के बाद रोहित शर्मा नियमित कप्तान बने। इस बार रोहित के ऊपर पाकिस्तान से बदला लेने की जिम्मेदारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें