वनडे विश्व कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले को लेकर फैंस ने मजेदार मीम बनाए। किसी ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के मजे लिए तो किसी ने रंगारंग कार्यक्रम का प्रसारण नहीं होने पर मीम बनाया।
वनडे विश्व कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला जारी है। इस विश्व कप में यह दोनों टीमों का तीसरा मैच है। भारत ने पहले ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान को हराया है। वहीं, पाकिस्तान की टीम नीदरलैंड और श्रीलंका को हराकर आई है। दोनों टीमें यह मैच जीतकर अपना विजयरथ जारी रखना चाहेंगी। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच को लेकर फैंस ने कई मजेदार मीम बनाए हैं।
विज्ञापन
इस मैच से पहले रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शंकर महादेवन, अरिजीत सिंह और सुखविंदर सिंह ने अपनी परफॉर्मेंस दी। यह खास कार्यक्रम सिर्फ स्टेडियम में मौजूद फैंस के लिए था और टीवी या मोबाइल पर इसका प्रसारण नहीं किया गया। इस पर भी फैंस ने मजेदार मीम बनाए।
इस मैच के दौरान पूरा स्टेडियम भारतीय दर्शकों से भरा हुआ था। यह देखकर एक पाकिस्तानी फैन ने इसे बेहद तनाव वाला माहौल बताया।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने भारत के खिलाफ बाबर आजम के खराब रिकॉर्ड का मजाक बनाया।
विज्ञापन
कोहली ने इस मैच के दौरान मोहम्मद रिजवान के मजे ले लिए। रिजवान ने बल्लेबाजी के लिए आने के बाद काफी समय लगाया और इस दौरान भारतीय टीम इंतजार करती रही। ऐसे में विराट घड़ी देखने लगे।