फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK Memes: टीवी पर नहीं दिखा रंगारंग कार्यक्रम तो फैंस ने लिए मजे, देखें महामुकाबले पर बने मजेदार मीम्स

Sat, 14 Oct 2023 03:35 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

वनडे विश्व कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले को लेकर फैंस ने मजेदार मीम बनाए। किसी ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के मजे लिए तो किसी ने रंगारंग कार्यक्रम का प्रसारण नहीं होने पर मीम बनाया।
 
विज्ञापन
IND vs PAK - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वनडे विश्व कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला जारी है। इस विश्व कप में यह दोनों टीमों का तीसरा मैच है। भारत ने पहले ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान को हराया है। वहीं, पाकिस्तान की टीम नीदरलैंड और श्रीलंका को हराकर आई है। दोनों टीमें यह मैच जीतकर अपना विजयरथ जारी रखना चाहेंगी। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच को लेकर फैंस ने कई मजेदार मीम बनाए हैं। 
विज्ञापन


इस मैच से पहले रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शंकर महादेवन, अरिजीत सिंह और सुखविंदर सिंह ने अपनी परफॉर्मेंस दी। यह खास कार्यक्रम सिर्फ स्टेडियम में मौजूद फैंस के लिए था और टीवी या मोबाइल पर इसका प्रसारण नहीं किया गया। इस पर भी फैंस ने मजेदार मीम बनाए।
 

इस मैच के दौरान पूरा स्टेडियम भारतीय दर्शकों से भरा हुआ था। यह देखकर एक पाकिस्तानी फैन ने इसे बेहद तनाव वाला माहौल बताया। पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने भारत के खिलाफ बाबर आजम के खराब रिकॉर्ड का मजाक बनाया।
विज्ञापन

  कोहली ने इस मैच के दौरान मोहम्मद रिजवान के मजे ले लिए। रिजवान ने बल्लेबाजी के लिए आने के बाद काफी समय लगाया और इस दौरान भारतीय टीम इंतजार करती रही। ऐसे में विराट घड़ी देखने लगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें