फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: भारत के खिलाफ बाबर आजम ने शतक बनाया तो लग जाएगी रिकॉर्ड्स की झड़ी, सईद अनवर की भी बराबरी करेंगे

Fri, 01 Sep 2023 11:19 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकल

सार

बाबर ने नेपाल के खिलाफ पिछले मैच में वनडे में सबसे तेज 19 शतकों के रिकॉर्ड को अपने नाम किया था। यानी बाबर ने सबसे कम पारियों में 19 वनडे शतक लगाए थे। भारत के खिलाफ अगर वह शतक लगाते हैं तो सबसे कम पारियों में 20 वनडे शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेंगे। 
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को एशिया कप का महामुकाबला खेला जाएगा। टीम इंडिया को इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम से बचकर रहना होगा। बाबर शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। नेपाल के खिलाफ एशिया कप के पहले मैच में पाकिस्तान के कप्तान ने 151 रन की पारी खेली थी। अब वह भारत के खिलाफ उतरेंगे। हालांकि, इस मैच में अगर बाबर शतक लगाते हैं तो वह कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ देंगे।
विज्ञापन

बाबर ने नेपाल के खिलाफ पिछले मैच में वनडे में सबसे तेज 19 शतकों के रिकॉर्ड को अपने नाम किया था। यानी बाबर ने सबसे कम पारियों में 19 वनडे शतक लगाए थे। भारत के खिलाफ अगर वह शतक लगाते हैं तो सबसे कम पारियों में 20 वनडे शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेंगे। 

सईद अनवर के रिकॉर्ड पर नजर

बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
इतना ही बाबर के निशाने पर सईद अनवर का रिकॉर्ड भी होगा। पाकिस्तान के लिए वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड अनवर के ही नाम है। उन्होंने वनडे करियर में 20 शतक लगाए थे। बाबर अनवर के रिकॉर्ड से बस एक शतक पीछे हैं। भारत के खिलाफ शतक लगाने पर वह इसकी भी बराबरी कर लेंगे। बाबर ने अब तक अपने करियर में कई रिकॉर्ड बनाए और तोड़े हैं। उनकी कंसिस्टेंसी की हर जगह चर्चा होती है। वह फिलहाल वनडे के नंबर वन बल्लेबाज भी हैं।
विज्ञापन

बाबर के नाम कई रिकॉर्ड

बाबर ने वनडे में 19 शतक के अलावा 28 अर्धशतक भी लगाए हैं। इसका मतलब है कि वनडे में उनके 102 पारियों में कुल 47 50+ स्कोर्स हैं। यानी वह वनडे में हर 2.17 पारी में एक 50+ का स्कोर बना रहे हैं, जो कि शानदार है।  बाबर ने 102 वनडे पारियों में 19 शतक लगाए हैं। इस मामले में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला को पीछे छोड़ा। हाशिम ने 19वां शतक 104वीं पारी में लगाया था। विराट कोहली ने 19वां शतक 124वीं वनडे पारी में लगाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें