फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: पाकिस्तान के गेंदबाज हसन अली बोले- रोहित को आउट करना मुश्किल, ऐसा था हिटमैन का रिएक्शन

Sun, 24 Oct 2021 05:40 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली ने बताया है कि 2019 वर्ल्डकप में रोहित शर्मा को आउट करना मुश्किल था। उन्होंने शतक भी बना लिया था इसके बावजूद आउट नहीं हो रहे थे। हसन अली की बात सुनकर रोहित शर्मा हंसने लगे। 
विज्ञापन
2019 वर्ल्डकप में पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाने के बाद रोहित शर्मा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी-20 वर्ल्डकप 2021 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पिछले अनुभवों को लेकर बातचीत की है। इस दौरान पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली ने बताया है कि भारत के ओपनर रोहित शर्मा के खिलाफ गेंदबाजी करना काफी मुश्किल है। उन्होंने 2019 वर्ल्डकप को याद करते हुए बताया है कि रोहित शर्मा शतक लगाने के बावजूद आउट नहीं हो रहे थे। ऐसे में वो परेशान हो गए थे और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि उन्हें कैसे आउट करना है। हालांकि इसके कुछ समय बाद ही रोहित आउट हो गए थे। 
विज्ञापन


इस मैच में रोहित शर्मा ने 140 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी और भारत की जीत की नींव रखी थी। रोहित के शानदार शतक की बदौलत भारत ने 336 रन बनाए थे। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम सिर्फ 212 रन ही बना पाई थी और डकवर्थ लुईस नियम के तहत भारत 89 रनों से जीत गया था।
 
विज्ञापन

क्या बोले हसन अली

हसन अली ने इस मैच को याद करते हुए रोहित शर्मा को सबसे मुश्किल बल्लेबाज बताया, जिसके खिलाफ वो गेंदबाजी नहीं करना चाहते हैं। हसन अली ने कहा "रोहित शतक लगाने के बाद भी आउट नहीं हो रहे थे। उस समय मेरे मन में सवाल आ रहा था कि भाई चाहते क्या हो, हालांकि कुछ समय बाद ही वो आउट हो गए थे।" हसन अली की यह बात सुनकर रोहित ने कोई जवाब नहीं दिया बल्कि वो हंसने लगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें