फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: आखिरी पांच ओवर में भारत को 51 रन चाहिए थे, 19वें ओवर में हार्दिक ने पलटा मैच, लगातार 3 चौके लगाए

Mon, 29 Aug 2022 08:19 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

आखिरी पांच ओवर में भारत को जीत के लिए 51 रन चाहिए थे। तब हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा क्रीज पर थे। आखिरी पांच ओवर में मैच किसी ओर भी मुड़ सकता था, लेकिन हार्दिक ने अपने इमोशंस पर कंट्रोल किया और विनिंग सिक्स लगाया। 
 
विज्ञापन
जीत के बाद भारतीय टीम को बधाई देते पाकिस्तानी खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने एशिया कप 2022 की शुरुआत जीत के साथ की है। पहले मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया। इस रोमांचक मैच में आखिरी पांच ओवरों में गजब का रोमांच देखने को मिला। आखिरी पांच ओवर में भारत को जीत के लिए 51 रन चाहिए थे। तब हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा क्रीज पर थे।
विज्ञापन



तब ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान की टीम भारत पर हावी हो रही है, लेकिन हार्दिक के कमाल ने पाकिस्तान को हारने पर मजबूर कर दिया। आखिरी पांच ओवर में मैच किसी ओर भी मुड़ सकता था, लेकिन हार्दिक ने अपने इमोशंस पर कंट्रोल किया और विनिंग सिक्स लगाया। हार्दिक 17 गेंदों में 33 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा उन्होंने तीन विकेट भी लिए थे। इस प्रदर्शन के लिए हार्दिक को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। हम आपको आखिरी पांच ओवर के रोमांच के बारे में बता रहे हैं...

16वां ओवर

16वें ओवर में हार्दिक पांड्या और जडेजा ने मिलकर 10 रन जोड़े। शहनवाज दहानी ने इस ओवर में गेंदबाजी की। इस ओवर में कोई बाउंड्री नहीं लगी। तीन रन एक्स्ट्रा मिले।

17वां ओवर

आखिरी चार ओवर में भारत को 41 रन चाहिए थे। 17वें ओवर में हार्दिक और जडेजा ने मिलकर 9 रन जोड़े। हारिस रऊफ के इस ओवर में तीन वाइड आए। इस ओवर में भी कोई बाउंड्री नहीं लगी।

18वां ओवर

आखिरी तीन ओवर में भारत को 32 रन चाहिए थे। 18वें ओवर में जडेजा ने एक छक्का और एक चौका लगाया और टीम ने कुल 11 रन बटोरे। एक रन वाइड से मिला। 

19वां ओवर

आखिरी दो ओवर में भारत को जीत के लिए 21 रन चाहिए थे। हारिस रऊफ के 19वें ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर हार्दिक ने लगातार तीन चौके लगाए। मैच यहीं पलट गया। इस ओवर में कुल 14 रन आए।


20वां ओवर

आखिरी ओवर में भारत को सात रन चाहिए थे। मोहम्मद नवाज गेंदबाजी के लिए आए। 20वें ओवर की पहली ही गेंद पर नवाज ने जडेजा को क्लीन बोल्ड किया। जडेजा 29 गेंदों में दो चौके और दो छक्के की मदद से 35 रन बनाकर आउट हुए। आखिरी तीन गेंदों पर भारत को छह रन चाहिए थे। दूसरी गेंद पर दिनेश कार्तिक ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। चौथी गेंद पर हार्दिक ने छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई।

विज्ञापन

मैच रिपोर्ट

एशिया कप 2022 के अपने पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 19.5 ओवर में 147 रन बनाए। मोहम्मद रिजवान ने 43 रन की पारी खेली। भुवनेश्वर कुमार ने चार और हार्दिक पांड्या ने तीन विकेट लिए। जवाब में भारत ने कड़े मुकाबले को 19.4 ओवर में पांच विकेट से जीत लिया। हार्दिक ने छक्के के साथ मैच को खत्म किया। 

भारत की ओर से विराट कोहली ने 35 रन, रवींद्र जडेजा ने 29 गेंदों में 35 रन और हार्दिक पांड्या ने 17 गेंदों में 33 रन की नाबाद पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद नवाज ने तीन और नसीम शाह ने दो विकेट लिए। भारतीय टीम अब अपने अगले मैच में 31 अगस्त को हॉन्गकॉन्ग से भिड़ेगी। वहीं, पाकिस्तान की टीम दो सितंबर को हॉन्गकॉन्ग से भिड़ेगी।

पूरी मैच रिपोर्ट यहां पढ़ें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें