फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: 10 महीने पहले पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ रचा था इतिहास, जानने के लिए देखें Video

Sun, 28 Aug 2022 01:40 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

आईसीसी ने वीडियो शेयर कर दिखाया है कि 10 महीने पहले जब दोनों टीमें के बीच मैच हुआ था तो क्या हुआ था। बल्लेबाजी में विराट अकेले पड़ गए थे और भारतीय गेंदबाज पूरे तरह बेअसर साबित हुए थे। 
 
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान की टीम 10 महीने बाद फिर दुबई के मैदान पर आमने-सामने हैं। इसी मैदान पर पिछले साल अक्तूबर के महीने में टीम इंडिया को पाकिस्तान ने 10 विकेट से हराया था। यह पहला मौका था, जब विश्व कप के किसी मैच में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। आईसीसी ने इस मुकाबले का एक वीडियो शेयर कर बताया है कि 10 महीने पहले हुए मैच में क्या हुआ था। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। युएई के मैदानों में टॉस की अहमियत बहुत ज्यादा होती है। अधिकतर मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ही जीतती है। ऐसे में टीम इंडिया टॉस हारने के साथ ही मैच में पिछड़ गई थी। इसके बाद शाहीन अफरीदी ने भारत के दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट कर मुश्किलें बढ़ा दीं। तीसरे नंबर पर आए कप्तान कोहली डंटे रहे और अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर पर किसी का साथ नहीं मिला। अंत में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के सामने 152 रन का लक्ष्य रखा था। 

पाकिस्तान के लिए यह लक्ष्य बहुत आसान था, क्योंकि दूसरी पारी में ओस आती है और गेंदबाजों के साथ-साथ फील्डिंग करने वाली टीम को परेशानी होती है। वहीं, गीली गेंद बल्ले पर आसानी से आती है। ऐसे में उम्मीद थी कि भारतीय गेंदबाज पावरप्ले में विकेट निकालेंगे। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं और भारतीय गेंदबाज कोई विकेट नहीं ले सके। पाकिस्तान के लिए पारी की शुरुआत करने वाले बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने अर्धशतकीय पारियां खेली। दोनों ने 152 रन की साझेदारी कर पाकिस्तान को 10 विकेट से मैच जिता दिया। 

इस मैच में भारत के आठ खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी की थी और सिर्फ विराट कोहली और ऋषभ पंत ही 13 रन से ज्यादा का स्कोर बना पाए थे। वहीं गेंदबाजी में कोई भी खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाया था। भारत के किसी भी गेंदबाज को सफलता नहीं मिली थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें