फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: टेस्ट सीरीज जीतने के बाद बोले विराट, रहाणे की फॉर्म का पता नहीं, मयंक और सिराज की तारीफ की

Mon, 06 Dec 2021 03:35 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड को 1-0 से हराने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल की तारीफ की है। वहीं रहाणे की फॉर्म पर उन्होंने कहा कि रहाणे ही बता सकते हैं कि वो किस दौर से गुजर रहे हैं। 
विज्ञापन
विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 1-0 से जीत हासिल करने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने की अहम सवालों के जवाब दिए हैं। टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे की फॉर्म पर उन्होंने कहा कि वो इस बारे में कुछ नहीं बता सकते हैं। यह सिर्फ रहाणे को ही पता है कि वो किस दौर से गुजर रहे हैं। विराट के अनुसार रहाणे को भरोसे की जरूरत है ताकि वो यह पता कर सकें कि उनके साथ क्या हो रहा है। वहीं उन्होंने अपनी फॉर्म पर कहा कि उन्हें नहीं लगता कि बल्लेबाजी की तकनीक में कोई बदलाव करने की जरूरत है। हालांकि विराट ने यह माना कि एक ही तरीके से आउट होना गलत है और हर बल्लेबाज को यह कमजोरी दूर करनी चाहिए। 
विज्ञापन


विराट ने बताया कि भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले ही टीम संयोजन पर चर्चा की जाएगी। 

रहाणे पर भरोसा जताना जरूरी
विराट ने कहा कि वो रहाणे फॉर्म के बारे में कुछ नहीं कह सकते। रहाणे के अलावा कोई भी दूसरा खिलाड़ी उनकी फॉर्म के बारे में कुछ नहीं कह सकता। विराट के अनुसार रहाणे के पिछले प्रदर्शन के आधार पर उनके ऊपर भरोसा जताया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि टीम में ऐसा माहौल नहीं है कि खिलाड़ियों को एक दो खराप स्कोर के बाद टीम से बाहर कर दिया जाए। एक खिलाड़ी के रूप में हमें पता है कि क्या हो रहा है। मैदान के बाहर काफी बातें हो रही हैं, लेकिन हम उस आधार पर फैसला नहीं ले सकते।  

मेरी बल्लेबाजी में कोई सुधार की जरूरत नहीं: विराट
विराट ने 2019 के बाद से कोई शतक नहीं लगाया है। उनकी फॉर्म पर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन उनका मानना है कि उन्हें अपनी बल्लेबाजी में कोई सुधार करने की जरूरत नहीं है। विराट का कहना है कि अगर आप एक ही तरीके से आउट हो रहे हैं तो आपको चिंता करने की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि वो मेहनत करने पर यकीन करते हैं, नतीजे अपनी जगह हैं। अगर आप एक ही गलती बार-बार दोहरा रहे हैं तो आपको सुधार की जरूरत है, लेकिन मुश्किल समय में आपको खुद पर यकीन रखना जरूरी होता है। 
विज्ञापन

मध्यक्रम में खेल सकते हैं गिल और अय्यर
शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर को मध्यक्रम में मौका देने के सवाल पर विराट ने कहा कि चर्चा के बाद ही इस बारे में कोई फैसला किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चयनकर्ताओं और बाकी खिलाड़ियों के साथ बैठकर वो चर्चा करेंगे। सभी अपनी बाक सामने रखेंगे और इसके बाद ही कोई फैसला किया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि जब सिराज, अय्यर और गिल जैसे खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो यह दुविधा काफी सुखद होती है। 

मयंक और सिराज की तारीफ की
विराट ने इस दौरान मयंक अग्रवाल और मोहम्मद सिराज की तारीफ की। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड दौरे में मयंक अग्रवाल को ज्यादा मौका नहीं मिला था। हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 150 और 62 रन का पारी खेली। ऐसी पारी खेलने के लिए मजबूत मानसिकता की जरूरत होती है और मयंक के पास इसकी कमी नहीं है। ऐसी पारियों से उन्हें काफी आत्मविश्वास मिलेगा। वहीं सिराज के बारे में उन्होंने कहा कि सिराज हालातों के मोहताज नहीं हैं। वो अपनी क्षमताओं पर ज्यादा निर्भर रहते हैं। उन्होंने लॉर्ड्स का मैच भी याद किया जब सिराज ने भारत को अहम विकेट दिलाए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें