फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार पर हाहाकार...बूढ़े हो रहे पेसर्स, न्यूजीलैंड से हार के बाद टीम इंडिया में बड़े बदलावों की तैयारी

Tue, 03 Mar 2020 03:34 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
भारतीय टेस्ट टीम - फोटो : ट्विटर
न्यूजीलैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज में शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया को चौतरफा आलोचनाएं झेलनी पड़ी रही है। क्रिकेट फैंस से लेकर पूर्व खिलाड़ियों तक ने 'विराट सेना' पर सवालिया निशान लगाए हैं। खुद कप्तान कोहली भी मैच के बाद परेशान नजर आए। 31 वर्षीय कोहली ने खुद माना कि भारतीय पेसर्स की बढ़ती उम्र के कारण टीम के थिंक टैंक ने निकट भविष्य में तेज गेंदबाजों की नई पीढ़ी तैयार करने की जरूरत महसूस की है।
विज्ञापन

2 of 6
मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और इशांत शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
जसप्रीत बुमराह के कई और वर्षों तक टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करने की उम्मीद है, लेकिन इस साल 32 वर्ष के होने वाले इशांत और 29 साल के मोहम्मद शमी पहले ही अपने खेल के शीर्ष पर पहुंच चुके हैं। इसके अलावा उमेश यादव भी इस साल 33 साल के हो जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 6
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विराट कोहली - फोटो : पीटीआई
अगले कुछ वर्षों की योजना को छिपाए बिना कोहली ने कहा, ‘ये खिलाड़ी अब युवा नहीं होने वाले, इसलिए हमें बेहद सतर्क और जागरूक रहना होगा और स्वीकार करना होगा कि यह स्थिति है जिसका हमें सामना करना पड़ सकता है और हमारे पास ऐसे खिलाड़ी होने चाहिए जो उनकी जगह ले सकें।’

4 of 6
इशांत शर्मा - फोटो : ट्विटर
इशांत का रिहैबिलिटेशन अच्छा नहीं रहा जिसके कारण उनके टखने की चोट दोबारा उभर गई और पिछले दो साल में शमी पर पड़ा बोझ संकेत है कि शायद अगले दो साल में टीम को तेज गेंदबाजी विभाग में बदलाव के लिए तैयार रहना चाहिए। नई प्रतिभाओं पर ध्यान देने का संकेत देते हुए कोहली ने कहा, ‘बड़ी तस्वीर देखें तो हमें यह पहचान करने की जरूरत है कि अगले तीन-चार खिलाड़ी कौन होंगे जो स्तर को बरकरार रख सकें क्योंकि आप नहीं चाहते कि अगर अचानक कोई बाहर हो जाए तो उसकी कमी महसूस हो।’
विज्ञापन

5 of 6
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर
कोहली ने कहा, ‘क्रिकेट में ऐसा ही होता है। समय-समय पर छोटे स्तर पर बदलाव के दौर का सामना करना पड़ता है और आपको इसकी जानकारी होनी चाहिए। ऐसा नहीं हो सकता कि आप किसी खिलाड़ी का इस्तेमाल करें और जब वह जाए तो आपके पास कोई विकल्प ही न हो। मुझे लगता है कि एक टीम के रूप में हमें पता है कि इस तरह की चीजें संभव हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नवदीप सैनी - फोटो : crictracker
कप्तान ने कहा कि नवदीप सैनी पहले ही टीम का हिस्सा हैं जबकि दो या तीन और नाम हैं जो योजना का हिस्सा हैं। कोहली ने कहा, ‘सैनी प्रणाली का हिस्सा बन चुका है। इसके अलावा दो या तीन और खिलाड़ियों पर हमारी नजर है। हमें सतर्क रहने की जरूरत है और समझना होगा कि इससे (तेज गेंदबाजों से) हमें काफी सफलता मिली है और हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि यह स्तर ऊंचा रहे।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें