इशांत शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
इशांत की चोट भी होगी पूछताछ के दायरे में
रणजी ट्राफी के दौरान टखना मुडने के चलते चोटिल होने वाले इशांत शर्मा के एनसीए में पुर्नवास के दौरान न्यूजीलैंड में फिर से चोटिल होन के मुद्दे पर भी बोर्ड टीम मैनेजमेंट और एनसीए से बात करेगा। हालांकि बोर्ड के अधिकारी का कहना है कि तेज गेंदबाजों के साथ चोट की समस्या लगी रहती है, लेकिन फिर भी इस मामले की तह तक में जाया जाएगा। बोर्ड को मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ की नई ओपनिंग जोड़ी से ज्यादा मलाल नहीं है, लेकिन मध्य क्रम का बिखरना उसकी चिंता का सबब है। समीक्षा के दौरान यह सब कठिन सवाल विराट एंड कंपनी के सामने होंगे।