धोनी ने सभी खिलाड़ियों और स्टाफ से जेएससीए स्टेडियम में मुलाकात की। साथ ही कुछ खिलाड़ियों को बैटिंग टिप्स भी दिए। बीसीसीआई ने इसका वीडियो शेयर किया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार से रांची में तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। रांची में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का घर है और उन्होंने मैच के एक दिन पहले भारतीय खिलाड़ियों को सरप्राइज दिया। धोनी ने सभी खिलाड़ियों और स्टाफ से जेएससीए स्टेडियम में मुलाकात की। साथ ही कुछ खिलाड़ियों को बैटिंग टिप्स भी दिए। बीसीसीआई ने इसका वीडियो शेयर किया है।
विज्ञापन
Trending Videos
इस दौरान धोनी ईशान किशन और हार्दिक पांड्या के साथ हंसी-मजाक करते दिखे। साथ ही वहां सूर्यकुमार यादव और युजवेंद्र चहल भी दिखे। इसके बाद धोनी ने टीम के नए खिलाड़ियों शिवम मावी, राहुल त्रिपाठी और जितेश शर्मा से भी मुलाकात की। साथ ही टीम के स्टाफ के साथ भी कुछ समय बिताया।
इसके बाद धोनी ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को टिप्स देते भी दिखे। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 शुक्रवार को ईशान के होम ग्राउंड रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा टी20 लखनऊ के इकाना स्टेडियम और तीसरा टी20 एक फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में पृथ्वी शॉ की वापसी हुई है। वहीं, श्रीलंका के खिलाफ चोटिल होने वाले संजू सैमसन को भी टीम में नहीं रखा गया है। जितेश शर्मा उनकी जगह चुने गए।