फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: टेस्ट क्रिकेट में दूसरी बार दो मैचों में चार कप्तान, कानपुर और वानखेड़े में अलग कप्तान के साथ उतरीं दोनों टीमें

Fri, 03 Dec 2021 03:36 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज में दो मैचों के अंदर चार कप्तान बदले हैं। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह सिर्फ दूसरा मौका है, जब दो मैचों की सीरीज में चार कप्तान मैदान में उतरे हैं।
 
विज्ञापन
विराट कोहली और टॉम लाथम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वानखेडे़ टेस्ट में भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने टीम में वापसी की और कप्तानी का जिम्मा संभाला। वहीं न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन चोट के चलते टीम से बाहर हो गए और उनकी जगह टॉम लेथम ने न्यूजीलैंड की कप्तानी की। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह सिर्फ दूसरा मौका था, जब दो मैचों की किसी सीरीज में चार अलग-अलद खिलाड़ियों ने कप्तानी की है। इससे पहले साल 1889 में दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीस सीरीज में ऐसा हुआ था। इस सीरीज में ओवेन डुनेल और विलियम मिल्टन ने अफ्रीका की कप्तानी की थी, जबकि ऑब्रे स्मिथ और मोंटी बोडेनहुई ने इंग्लैंड की कमान संभाली थी। 
विज्ञापन


भारत और न्यूजीलैंड के बीच मौजूदा सीरीज में भी पहले मैच में अजिंक्य रहाणे भारत और केन विलियमसन न्यूजीलैंड के कप्तान थे। वहीं दूसरे मैच में ये दोनों खिलाड़ी चोट के चलते टीम से बाहर हो गई और टॉम लाथम ने न्यूजीलैंड की कप्तानी की। भारत के नियमित टेस्ट कप्तान विराट कोहली भी टीम में वापस आए और उन्होंने भारत की कमान संभाली। 
विज्ञापन

वानखेड़े टेस्ट में तीन बदलावों के साथ उतरा भारत
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में भारत तीन बदलावों के साथ उतरा टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे, ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और तेज गेंदबाज इशांत शर्मा चोट के चलते टीम से बाहर थे। उनकी जगह विराट कोहली, मोहम्मद सिराज और जयंत यादव को मौका दिया गया। रहाणे के बाएं पैर की मांसपेशियों में खिंचाव है। वहीं इशांत शर्मा की उंगलियों में चोट है, जबकि जडेजा के दाहिने हाथ में चोट है। इसी वजह से ये खिलाड़ी भारतीय टीम से बाहर किए गए हैं। 

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन भी कुहनी की चोट के चलते दूसरे मैच से बाहर हो गए। उन्हें यह चोट लंबे समय से परेशान कर रही है और वर्ल्डकप में भी वो इस चोट के साथ ही खेले थे। भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज में उन्होंने आराम भी किया था, लेकिन एक मैच के बाद ही उनकी चोट फिर से वापस लौट आई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें